)
कन्नौज सड़क हादसा: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चार दोस्तों को टक्कर मार दी. इस सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चौथा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया. हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया.
कैसे हुआ हादसा?
यह भीषण सड़क हादसा इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कचाटीपुर गांव के पास (सरदार पटेल इंटर कॉलेज के निकट) हुआ. जानकारी के मुताबिक, चारों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर गांव से दूसरे मकान की ओर जा रहे थे. इसी दौरान इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कचाटीपुर गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में घायल चौथे युवक को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया.
घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए. हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है. घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है.
हाथरस जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक महिला बच्चे समेत 7 लोग घायल हो गए. हादसे को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई. वहीं हादसे की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद चार लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया. वहीं मृतक युवक केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव हाजीपुर के पास आज सोमवार रात्रि को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने सड़क पर तीन बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के समय तीनों बाइकों पर सवार करीब 7 लोग सवार थे. सभी लोग गंभीर रूप घायल हो गए. घायलों को सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ा देख मौके पर अन्य राहगीरो की भीड़ जुट गई.
हादसे की हादसे की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां से डॉक्टर ने चार लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. वहीं इस हाथ में एक युवक मोहित पुत्र मुकेश की मौत हो गई जिसके सबको पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया.