App

दिवाली के बाद पटना की हवा खराब, AQI 200 के करीब, PM2.5 और PM10 का स्तर भी बढ़ा

बिहार में मौसम का मिजाज सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. वहीं दिवाली के बाद बढ़े वायु प्रदूषण से पटना समेत कई इलाकों में लोगों की परेशानी बढ़ गई है. राजधानी पटना का AQI करीब 200 दर्ज किया गया है.

दिवाली के बाद पटना की हवा खराब, AQI 200 के करीब, PM2.5 और PM10 का स्तर भी बढ़ा
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)

बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल सामान्य बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. सुबह और शाम कुछ इलाकों में हल्का कोहरा और धुंध देखने को मिल सकती है, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. वहीं, दिवाली के बाद बढ़े वायु प्रदूषण (AQI) का असर भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है. राजधानी पटना में AQI करीब 200 दर्ज किया गया है, जो अस्वस्थ श्रेणी में आता है.

उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार में सुबह छाएगा हल्का कोहरा

उत्तर-पश्चिम बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज में सुबह के वक्त हल्का कोहरा छाने की संभावना है. वहीं, दरभंगा, सीतामढ़ी, मधुबनी और मुजफ्फरपुर समेत उत्तर-मध्य बिहार के जिलों में सुबह धुंध रहने और दोपहर में धूप निकलने का भी अनुमान है. लेकिन दूसरी ओर, दिवाली के बाद पूरे बिहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. दिल्ली की तरह पटना की हवा भी जहरीली हो गई है.

पटना में AQI 200 के करीब, PM2.5 और PM10 का स्तर बढ़ा

दिवाली के अगले दिन राजधानी का AQI करीब 300 तक पहुंच गया था, हालांकि आज इसमें थोड़ी कमी देखने को मिली है. फिलहाल पटना का AQI करीब 200 दर्ज किया गया है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से अस्वस्थ श्रेणी में आता है. राजधानी में PM2.5 का स्तर 124 µg/m³ और PM10 का स्तर 141 µg/m³ दर्ज किया गया है. ऐसे में सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

जानिए AQI की सभी श्रेणियां

मौसम विभाग ने लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है. सांस संबंधी परेशानी से पीड़ित लोगों को बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है. वहीं, बाहर निकलने पर मास्क लगाने की अपील की गई है. AQI की श्रेणियों की बात करें तो 0 से 50 के बीच का स्तर अच्छा, 51 से 100 सामान्य, 101 से 150 खराब, 151 से 200 अस्वस्थ और 201 से 250 स्वास्थ्य के लिए गंभीर माना जाता है. वहीं, 250 से अधिक AQI को बेहद खतरनाक श्रेणी में रखा जाता है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rupak Kumar

Rupak Kumar

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More