App

दिल्ली वालों को बड़ा तोहफा, 15 लाख परिवारों के खाते में आएंगे गैस सिलेंडर के पैसे!

दिल्ली के राशन कार्ड धारक परिवारों के लिए अच्छी खबर है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार दोपहर 1 बजे तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुफ्त LPG सिलेंडर योजना के तहत लाभार्थियों को आर्थिक सहायता देंगी.

दिल्ली वालों को बड़ा तोहफा, 15 लाख परिवारों के खाते में आएंगे गैस सिलेंडर के पैसे!
Image Credit: दिल्ली में 15 लाख परिवारों के खाते में आएंगे गैस सिलेंडर के पैसे

दिल्ली के मौके पर दिल्ली वालों के एक अच्छी खबर है. दरअसल, सीएम रेखा गुप्ता मंगलवार दोपहर 1 बजे तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम के दौरान राशन कार्ड धारक परिवारों को देगी मुफ्त LPG सिलेंडर की सौगात देंगी.  सरकार की योजना थी की होली और दिवाली पर राशन कार्ड धारकों को मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा.

सरकार करीब 142 करोड़ रुपये जारी करेगी

इस योजना से 15 लाख से ज्यादा परिवारों लाभ मिलने वाला है. इसके लिए सरकार करीब 142 करोड़ रुपये जारी करेगी. ये राशि DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए भेजी जाएगी. इस योजना के तहत पात्र परिवारों को एक गैस सिलेंडर की कीमत के बराबर आर्थिक सहायता दी जाएगी. सरकार ये पैसा सीधे परिवार के मुखिया के बैंक खाते में भेजेगी. यानी लाभार्थियों को सरकार की ओर से गैस सिलेंडर नहीं दिया जाएगा, बल्कि सिलेंडर खरीदने के लिए उसके बराबर राशि दी जाएगी.

किसे मिलेगा फायदा? 

इस योजना का फायदा उन परिवारों को मिलेगा, जिनके पास वैध राशन कार्ड है और जो सरकार की तय पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं. सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को रसोई गैस खरीदने में मदद देना है. इससे त्योहारों और रोजमर्रा के खर्च के बीच परिवारों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

जगतपुर तक चलेगी यमुना क्रूज सेवा 

यमुना नदी के सोनिया विहार से जगतपुर तक ये क्रूज सेवा मिलेगी. जगतपुर से लोगों को वापसी के लिए 12 किलोमीटर का सफर करना होगा. इसका उद्देश्य नदी आधारित पर्यटन को बढ़ावा देना और दिल्ली के लोगों के साथ-साथ राजधानी आने वाले पर्यटकों को मनोरंजन का एक नया विकल्प उपलब्ध कराना है.

पर्यावरण अनुकूल सफर का अनुभव

इस सेवा में इलेक्ट्रिक से चलने वाले क्रूज जहाजों का इस्तेमाल किया जाएगा. इससे स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देने के साथ-साथ अंतर्देशीय जलमार्गों की संभावनाओं को भी प्रदर्शित किया जा सकेगा. मंत्रालय का मानना है कि यह पहल दिल्ली के लोगों और पर्यटकों को यमुना से जुड़ने का एक नया अनुभव देगी.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More