App

हद हो गई भाई! ज्यादा फार्ट करने पर भड़का मकान मालिक, भेजा कमरा खाली करने का नोटिस, कपल ने बताई पूरी कहानी

कनाडा के टोरंटो में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां मकान मालिक ने किराएदार कपल को फार्ट करने की वजह से घर खाली करने का नोटिस दे दिया है. जानिए आखिर एयर सेंसर और इस पूरे मामले के पीछे का सच क्या है.

हद हो गई भाई! ज्यादा फार्ट करने पर भड़का मकान मालिक, भेजा कमरा खाली करने का नोटिस, कपल ने बताई पूरी कहानी
Image Credit: ज्यादा गैस रिलीज करने पर मकान मालिक से हुई जंग, क्राउडफंडिंग से जुटाए कानूनी फीस के पैसे (PC- gofundme)

सोचिए अगर आपको अपने ही किराए के घर में सांस लेने या शरीर की नेचुरल क्रियाओं की वजह से बेदखल कर दिया जाए, तो आपको कैसा लगेगा? कनाडा के टोरंटो में कुछ ऐसा ही अजीब और हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है. यहां रहने वाले एक कॉमेडियन कपल का दावा है कि उनकी मकान मालिक उन्हें सिर्फ इसलिए घर से निकाल रही है क्योंकि वे ज्यादा फार्ट करते हैं. पहले तो मकान मालिक को लगा कि कपल घर के अंदर सिगरेट पीता है, लेकिन जांच में जो वजह सामने आई उसने सबको चौंका दिया.

कनाडा के टोरंटो शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपकी हंसी भी छूट जाएगी और आप सोच में भी पड़ जाएंगे. यहां एसई ग्रुमेट और सैम क्रूगर नाम के दो कलाकारों को उनके मकान मालिक ने घर खाली करने का कानूनी नोटिस थमा दिया है. यह कपल 'क्रीपी बॉयज' नाम से एक कॉमेडी और हॉरर शो चलाता है. उनका दावा है कि मकान मालिक का कहना है कि वे घर की हवा खराब कर रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि यह सब उनके पेट की गैस यानी पादने की वजह से हो रहा है.

सिगरेट या फिर कुछ और?

मामले की शुरुआत कुछ महीने पहले हुई जब मकान मालिक ने कपल पर आरोप लगाया कि वे घर के अंदर स्मोकिंग यानी सिगरेट पीते हैं. दरअसल, घर में लगा एयर क्वालिटी सेंसर बार-बार हवा खराब होने का अलर्ट दे रहा था. मकान मालिक को फेफड़ों की पुरानी बीमारी है, इसलिए उन्होंने हवा की जांच शुरू की. कपल ने अपने गोफंडमी (GoFundMe) पेज पर कहा कि वे घर के अंदर कोई सिगरेट, मोमबत्ती या स्प्रे इस्तेमाल नहीं करते हैं.

जब बात आगे बढ़ी तो कपल ने पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह ली. एक्सपर्ट्स ने बताया कि एयर सेंसर इंसानी शरीर से निकलने वाली गैसों पर भी रिएक्ट करते हैं. इसके बाद कपल को समझ आया कि सेंसर रात में उनकी गैस की वजह से ही स्पाइक हो रहा था.

5 साल के संघर्ष के बाद मिला था आशियाना

कपल का कहना है कि वे पिछले 5 सालों से सूटकेस में अपनी जिंदगी बिता रहे थे. एक शो से दूसरे शो के चक्कर में उन्हें एयरबीएनबी और सबलेट पर रहना पड़ता था. जब उन्हें यह अपार्टमेंट मिला तो लगा कि अब उनकी जिंदगी सेट हो गई है. लेकिन 10 महीने बाद ही मकान मालिक की इस अजीब शिकायत ने उनकी खुशियों पर पानी फेर दिया. कपल ने मकान मालिक से प्रोफेशनल एयर स्पेशलिस्ट बुलाने की मांग की थी, लेकिन मकान मालिक ने भारी खर्च का हवाला देकर इससे इनकार कर दिया.

कोर्ट तक पहुंच गई बात

यह पूरा मामला 29 अक्टूबर को टोरंटो के 'लैंडलॉर्ड एंड टेनेंट बोर्ड' के सामने सुनवाई के लिए आया. मकान मालिक का कहना है कि वे इस प्रॉपर्टी का 'पर्सनल यूज' करना चाहते हैं. लेकिन कपल का मानना है कि यह सिर्फ बहाना है और असली वजह हवा की क्वालिटी और किराएदारों के हक की लड़ाई है. सोशल मीडिया और क्राउडफंडिंग के जरिए यह कपल अब अपनी कानूनी लड़ाई लड़ रहा है.

क्राउडफंडिंग से जुटाए पैसे

इस लीगल जंग को लड़ने के लिए कपल ने इंटरनेट पर लोगों से मदद मांगी है. उन्होंने एक गोफंडमी पेज बनाया जहां वे अब तक करीब 2.26 लाख रुपये (3,400 कैनेडियन डॉलर) जुटा चुके हैं. उनका कहना है कि वे इस केस को आखिरी तक लड़ेंगे ताकि किसी और किराएदार के साथ इस तरह की बेतुकी बात पर अन्याय न हो. सोशल मीडिया पर भी यह खबर तेजी से वायरल हो रही है और यूथ इस पर मजेदार रिएक्शंस दे रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More