App

ना संडे ना ही भाईदूज, फिर मंगलवार को क्यों बंद हैं बाजार? बैंकों में भी छुट्टी, यहां बंद रहेंगे ब्रांच

Share Market Holiday: मंगलवार को शेयर बाजार बंद हैं, सेंसेक्स -निफ्टी में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी. MCX भी 5 बजे तक बंद है. बाजार अब सीधे बुधवार को ट्रेडिंग के लिए खुलेगा.

ना संडे ना ही भाईदूज, फिर मंगलवार को क्यों बंद हैं बाजार?  बैंकों में भी छुट्टी, यहां बंद रहेंगे ब्रांच
Image Credit: bank Holiday

Share Market : दिवाली बीत गई, शनिवार-रविवार की छुट्टी भी नहीं है , फिर भी आज शेयर बाजार की छुट्टी है. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में कारोबार नहीं होगा. सेंसेक्स शांत है. 10 नवंबर, मंगलवार को दिवाली-बलिप्रतिपदा के मौके पर शेयर बाजार बंद हैं. सिर्फ शेयर बाजार ही नहीं देश के कई हिस्सों में सरकारी और प्राइवेट बैंक भी बंद है.  10 नवंबर को कई शहरों में बैंक बंद हैं. 11 नवंबर को बाजार को खुलेंगे, लेकिन बैंकों में भाईदूज की छुट्टी रहने वाली है. 

आज शेयर बाजार की छुट्टी  

10 नवंबर को दिवाली/ बलिप्रतिपदा के चलते शेयर बाजार में छुट्टी है. वहीं देश के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज, मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक के सत्र में ट्रेडिंग बंद रहेगी. हालांकि, शाम के 5 बजे से रात 11:30 बजे तक ट्रेडिंग शुरू होगी. जूकि नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड (NCDEX) में आज छुट्टी है. 10 नवंबर के अलावा 24 नवंबर को 'प्रकाश गुरुपर्व के मौके पर शेयर बाजार बंद रहने वाले हैं. इसके अलावा 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी.  इससे पहले रविवार तो दिवाली के मौके पर मुहुर्त ट्रेडिंग के लिए बाजार 1 घंटे के लिए खुला था. सोमवार को बाजार ने फ्लैट ओपनिंग और क्लोजिंग दर्ज की.  

सिर्फ शेयर बाजार ही नहीं बैंकों में भी आज छुट्टी

आज सिर्फ शेयर बाजार ही बंद नहीं है, बल्कि देश के कई शहरों में बैंकों की भी छुट्टी है. 10 नवंबर, मंगलवार को कई शहरों में बैंक ब्रांच बंद रहेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर में बैंकों की छुट्टी है. इन शहरों के अलावा देश के बाकी हिस्सों में बैंक आम दिन की तरह कामकाज कर रहे हैं. बुधवार, 11 नवंबर तो भाईदूज के मौके पर देश के कई हिस्सों में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है.  गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. हालांकि 11 नवंबर, बुधवार को शेयर बाजार, एमसीएक्स में ट्रेडिंग होगी. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More