App

ड्रिंक्स, म्यूजिक और ड्रग्स: बेंगलुरु की पूल पार्टी में पुलिस का छापा, दिवाली की आड़ में जमाई नशे की महफिल; 4 गिरफ्तार

बेंगलुरु में दिवाली पार्टी के नाम पर रेव पार्टी ऑर्गनाइज की गई. इस दौरान पुलिस ने छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में गांजा, ड्रग्स जैसी चीजें पकड़ी. पार्टी के लिए इंटरनेट पर एड चलाया गया था, जिसमें वेन्यू की सटीक जानकारी नहीं दी गई.

ड्रिंक्स, म्यूजिक और ड्रग्स: बेंगलुरु की पूल पार्टी में पुलिस का छापा, दिवाली की आड़ में जमाई नशे की महफिल; 4 गिरफ्तार

Bengaluru Crime News: बेंगलुरु में पुलिस ने एक पूल पार्टी पर छापामारी करते हुए भारी मात्रा में ड्रग्स, गांजा और MDMA पकड़ें. इस पार्टी में कई महिलाओं को भी इस्तेमाल किया गया था. पुलिस के मुताबिक, यह गैर-कानूनी पूल पार्टी मराठाहल्ली में दिवाली सेलिब्रेशन की आड़ में ऑर्गनाइज की गई थी.

पुलिस ने पूल पार्टी के नाम से आयोजित की गई इस रेव पार्टी का पर्दाफाश करते हुए बताया कि इसे एक ऑनलाइन ऐप के जरिए जवान लड़कों और लड़कियों के लिए अजनबियों की पार्टी के तौर पर ऑर्गनाइज किया गया था. यह पार्टी यमलूर में करियाम्मना अग्रहारा रोड पर एक प्राइवेट विला में हो रही थी.

दिवाली पार्टी के नाम पर रेव पार्टी 


पुलिस ने रेड के दौरान मिली चीजों को जब्त कर लिया है और उन्हें फोरेंसिक एनालिसिस के लिए भेज दिया है. CCB अधिकारियों की रेड के बाद मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में भी केस दर्ज किया गया है. 

पुलिस

मामले को लेकर अरिहंत पांडे, अभिनव पांडे और पार्थ नाम के 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए जवान लड़कों और लड़कियों को बुलाया था. प्रमोशनल पोस्ट में लड़कियों की भड़काऊ फोटो और वीडियो थे, जिनमें कुछ इस तरह से मैसेज थे,' यह दिवाली आपके लिए क्रेजी होने वाली है. मैं एक क्रेजी पूल पार्टी होस्ट कर रहा हूं.अंधेरा होने के बाद ड्रिंक्स, म्यूजिक, खाना और पूल के यादगार वाइब्स के साथ.'

पुलिस से बचने के लिए छिपाए वेन्यू


इस इवेंट का ऑनलाइन ऐड शेयर किया गया था, जिसमें इसे 50 अजनबियों वाली पूल पार्टी बताया गया था. पार्टी में आने के लिए 1,710 रुपये की एंट्री फीस, महिलाओं के लिए 1, 080 और कपल्स के लिए 2, 400 रुपये फीस रखी गई थी. इसके अलावा पार्टी में मौजूद दूसरी नशीली चीजों के लिए अलग से चार्ज लगाए गए थे. 

दिवाली

यह पूल पार्टी रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक आयोजित की गई थी. वहीं, पुलिस से जानकारी छिपाने के लिए आरोपी हर बार अलग-अलग जगहों पर पार्टी ऑर्गनाइज करते थे और फोन पर लोगों को वेन्यू तक गाइड करते थे. ये पार्टियां 'FV Social 404' और 'Hopzyx' ऐप के जरिए ऑर्गनाइज की गई थीं.

पुलिस ने किया गिरफ्तार 


इसमें शामिल लोगों में 'FV Social 404' के अरिहंत पांडे और अभिनव पांडे, और 'Hopzyx' ऐप के पार्थ के शामिल हैं. ये ऐप भारत के अलग-अलग शहरों में ऐसी ही पार्टियां ऑर्गनाइज करते हैं. यह पार्टी करियम्मन अग्रहारा रोड पर अनुराग चौहान नाम के एक घर में ऑर्गनाइज की गई थी. CCB की रेड में पता चला कि एक प्राइवेट पार्टी की आड़ में बिना इजाजत के काम किए जा रहे थे. रेड के दौरान पता चला कि पार्टी के लिए किसी भी काबिल अथॉरिटी से परमिशन नहीं ली गई थी. हुक्का, शराब, सिगरेट और ड्रग्स जैसी बैन चीजों के साथ-साथ दूसरी गैर-कानूनी गतिविधियां भी मिलीं. मराठाहल्ली में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More