App

सीकर में पत्नी की कुचलकर हत्या का मामला: आरोपी पति गिरफ्तार, बोला-एक साल से कर रखा था परेशान

सीकर के जीणमाता थाना क्षेत्र में पत्नी की पिकअप से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति चुन्नीलाल कुमावत (56) को गिरफ्तार कर लिया है. घटना 4 नवंबर की शाम सिकवाली ढाणी में हुई थी. पूछताछ में आरोपी ने कर्ज और घरेलू विवाद को हत्या की वजह बताया.

सीकर में पत्नी की कुचलकर हत्या का मामला: आरोपी पति गिरफ्तार, बोला-एक साल से कर रखा था परेशान
Image Credit: हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी

सीकर के जीणमाता थाना इलाके में 4 नवंबर की शाम अपनी पत्नी की पिकअप गाड़ी से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया.

आरोपी को अपनी पत्नी को करने का बिल्कुल भी पछतावा नहीं है. पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसकी पत्नी एक साल से उसे परेशान कर रही थी. इसके चलते उसने अपनी पत्नी की गाड़ी से कुचलकर हत्या की.

पत्नी की हत्या का मामला 
दरअसल जीणमाता थाना इलाके में 4 नवंबर की शाम सिकवाली ढाणी में रहने वाले चुन्नीलाल कुमावत(56) ने अपने घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर अपनी पत्नी चूंकी देवी की पिकअप गाड़ी से चलकर हत्या कर दी.

हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी
इसके बाद आरोपी चुन्नीलाल खुद पुलिस थाने गया और कहा कि मैंने मेरी पत्नी का मर्डर कर दिया है. आरोपी के साथ पुलिस मौके पर गई.फिर पुलिस ने मौके से महिला का शव बरामद करके पोस्टमार्टम करवाया. पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में लिया हुआ था, जिसने पूछताछ में बताया कि उसके दो बेटे हैं. दोनों टाइल्स की मजदूरी का काम करते हैं जबकि आरोपी चुन्नीलाल खुद लोडिंग पिकअप चलाता था.

छोटे बेटे की शादी के लिए लिया था 15 लाख का कर्ज
पिछले साल उसने अपनी छोटी बेटे की 15 लाख का कर्ज लेकर शादी की थी. रुपये मांगने वाले उसे लगातार पैसों के लिए बोल रहे थे. दूसरी तरफ चुन्नीलाल के दोनों बेटे भी ज्यादा कमाई नहीं होने के चलते अपने पिता को पैसे नहीं दे पा रहे थे. पहले तो आरोपी चुन्नीलाल ने चाय की दुकान खोलने की सोची लेकिन पत्नी ने मना कर दिया. इसके बाद घटना वाले दिन आरोपी अपने घर पर बंधी दुधारू गाय बेचने के लिए कस्टमर लेकर आया तब उसकी पत्नी ने मना कर दिया. ऐसे में गुस्से में आकर आरोपी चुन्नीलाल ने अपनी पत्नी का मर्डर किया.  

आरोपी को जेल भेजा, पूछताछ में बताई परेशानी
SHO राकेश कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी को आज जेल भेज दिया गया है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने कहा कि कर्ज होने के चलते वह लगातार परेशान था. आरोपी का कहना था कि उसकी पत्नी उस टाइम पर खाना भी नहीं देती और बात-बात पर टॉर्चर करती थी.  

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ashok Singh Shekhawat

Ashok Singh Shekhawat

अशोक सिंह शेखावत सीकर (राजस्थान) निवासी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो पिछले 23 से अधिक वर्षों से प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे ज़ी राजस्थान में सीकर जिला ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं।विज्ञान, विधि (LL.B.), फार्मास्यूटिकल्स और पत्रकारिता (BJMC) में बहु-विषयक शिक्षा प्राप्त शेखावत जी ने अपने करियर की शुरुआत राजकीय अस्पताल, झुंझुनूं में 7 वर्षों तक बतौर फार्मासिस्ट की थी। इसके बाद उन्होंने मीडिया क्षेत्र में कदम रखते हुए राजस्थान पत्रिका, इंडिया टुडे और ईटीवी राजस्थान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लंबे समय तक अपनी सेवाएँ दीं।सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR, राजस्थान) से अधिस्वीकृत पत्रकार (संख्या: 1410) के रूप में उन्हें रक्षा व शहीद परिवारों के कल्याण, स्वास्थ्य-चिकित्सा और क्षेत्रीय राजनीति की सटीक व संवेदनशील रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के लिए वे सीकर व झुंझुनूं जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी हो चुके हैं।
Read More