)
अगर आप भी अपना पुराना स्मार्टफोन बदलना चाहते हैं तो फेस्विट सीजन में मिल रहा डिस्काउंट आपके लिए बेस्ट हो सकता है. इस फेस्टिव सीजन Google की सेल में भी कई स्मार्ट डिवाइस पर अच्छी छूट मिल रही है. गूगल ने भारत में अपनी दिवाली सेल की शुरुआत भी कर दी है, जिसमें Pixel 11 सीरीज के फोन से लेकर पुराने Pixel मॉडल और स्मार्टवॉच तक शामिल हैं. Google Store पर चल रही यह सेल 8 नवंबर 2026 तक चलेगी. इस दौरान कस्टमर्स बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑप्शन का फायदा उठाकर खरीदारी कर सकते हैं. यह ऑफर Google Store की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल रहा है.
Google के अनुसार इस सेल में Pixel 11 के 512GB मॉडल पर अलग-अलग ऑफर मिल रहा है, सभी ऑफर्स को मिलाकर इस फोन की खरीदारी करने पर 26,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है. वहीं, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold पर भी बड़ी छूट मिल रही है.
भारत में Google Pixel 11 की शुरुआती कीमत 89,999 रुपये है. दिवाली सेल में इसके 512GB मॉडल पर Google Store की तरफ से 10,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. इसके साथ ही, चुनिंदा पुराने फोन एक्सचेंज करने पर 9,000 रुपये का अतिरिक्त बोनस भी कंपनी की तरफ से दिया जा रहा है. अगर आपके पास Pixel 9 है, तो उसे एक्सचेंज करने पर 34,000 रुपये तक की कीमत मिल सकती है. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि एक्सचेंज की वैल्यू फोन की कंडीशन और शर्तों पर तय होगी.
गूगल के इस फोन के साथ बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है. HDFC Bank और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड से सेलेक्टेड EMI ट्रांजेक्शन करने पर 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक भी कस्टमर्स को मिल सकता है. इस ऑफर को भी लेकर गूगल के Pixel 11 स्मार्टफोन 512GB मॉडल पर कुल 26,000 रुपये तक की बचत हो सकती है. इससे फोन की कीमत 70,000 रुपये से भी कम हो सकती है. लेकिन यह फायदा सभी खरीदारों को मिले यह जरूरी नहीं.
Google ने अपने महंगे स्मार्टफोन पर भी छूट दी है. Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold खरीदने वालों को सेलेक्टेड बैंक कार्ड पर 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. साथ ही डिवाइस एक्सचेंज करने पर 9,000 रुपये का बोनस भी दिया जा रहा है. अगर आपके पास गूगल का स्मार्टफोन Pixel 9 है, तो एक्सचेंज और दूसरे ऑफर को शामिल करने पर 46,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है. इसके साथ ही गूगल के इस फोन पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मौजूद है.
बिना ऑफर के इन स्मार्टफोन की कीमत-
Google Pixel 11 Pro की कीमत 1,19,999 रुपये
Google Pixel 11 Pro XL की कीमत 1,34,999 रुपये
Google Pixel 11 Pro Fold की कीमत 1,86,999 रुपये
लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि फोन की आखिरी कीमत बैंक ऑफर, एक्सचेंज में दिए जाने वाले पुराने डिवाइस और चुने गए मॉडल पर ही तय करेगी.
जो कस्टमर Pixel 11 सीरीज पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते, उनके लिए पुराने मॉडल भी अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं. सेल में Google Pixel 10 को 64,000 रुपये से कम और Pixel 10a को 46,000 रुपये से कम कीमत पर खरीदा जा सकता है. इन कीमतों के लिए Google Store के डिस्काउंट, बैंक कैशबैक और एक्सचेंज बोनस जैसी शर्तें लागू हो सकती हैं. इसलिए फोन खरीदने से पहले चेकआउट पेज पर दिखाई गई आखिरी कीमत जरूर देख लें.
Google की दिवाली सेल में स्मार्टवॉच खरीदने वालों के लिए भी ऑफर हैं. Pixel Watch 5 पर बैंक डिस्काउंट के जरिए 2,500 रुपये तक और Pixel Watch 4 पर 1,500 रुपये तक की बचत हो सकती है.