साढ़े तीन महीने बाद पर्यटकों के लिए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व खुल गया है. VTR में नए रूट, वाहनों और बेहतर सुविधाओं के साथ सैलानियों का भव्य स्वागत किया गया. पर्यटन नगरी वाल्मीकिनगर में जंगल सफारी वाहन को PCCF अरविन्दर सिंह ने हरी झंडी दिखाई.
डीआईजी हर किशोर राय के सामने भ्रष्ट थानाध्यक्षों, जांच अधिकारियों यानी आईओ और डीएसपी की खैर नहीं है, क्योंकि वह लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. उन्होंने मुफस्सिल थानाध्यक्ष सम्राट सिंह को निलंबित कर दिया है.
पश्चिम चम्पारण में करंट लगने से दो बच्चों पर पीड़ित परिवार को सीएम सम्राट चौधरी ने अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश है. उन्होंने सभी घायलों का सरकारी खर्च पर समुचित इलाज कराने का भी निर्देश दिया है.
पश्चिम चंपारण से बाढ़ को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है. डीएम तरनजोत सिंह ने कहा कि 24 से 48 घंटे के अंदर टूटे तटबंध और सड़कों की मरम्मत हो जाएगी.
बेतिया में इन दिनों गंडक नंदी का कहर देखने के लिए मिल रहा है. नदी का जलस्तर बढ़ता ही जा रही है. इस वजह से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. रातभर लोग टेंशन में गुजार रहे हैं. उन्हें डर है कि कब उनका घर नदी में समा जाएगा. इस दौरान प्रशासन के काम से नाराज लोगों ने विरोध-प्रर्दशन किया. इसी सबको लेकर बुधवार को बीजेपी सांसद संजय जायसवाल को भारी विरोध का सामना करना पड़ा.
बाढ़ के मुद्दे को लेकर बीजेपी विधायक विनय बिहार बेतिया में धरने पर बैठ गए हैं. वहीं, उनका साथ देने के लिए कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन भी पहुंचे और वह भी धरने पर बैठ गए.
चंपारण तटबंध के टूटने का सिलसिला नहीं रुक रहा है. मंगलवार को एक ओर तटबंध टूट गया. 24 घंटे के अंदर चौथी बार तटबंध टूटने का मामला सामने आया है.
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में हाहाकार मचा हुआ है! इंडो-नेपाल बॉर्डर पर स्थित वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से 3 लाख 14 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया. गंडक नदी के उफान पर होने की वजह से पश्चिम चंपारण में सैलाब का सितम आ गया है. रोहुआ से चकदहवा तक पानी ही पानी नजर आ रहा है.
Bagaha News: बिहार के बगहा के बड़गो गांव में करीब 50 महिलाएं शराब के खिलाफ एकजुट हुई हैं. महिलाएं शाम होते ही झाड़ू और डंडा लेकर गांव में गश्त कर रही हैं और अवैध शराब की बिक्री व सेवन पर रोक लगाने की मुहिम चला रही हैं.