छत्तीसगढ़ की रेण नदी में डूबने से बिहार के कटिहार और हाजीपुर के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोरकर बुरा हाल है. मरने वालों में एक नाबालिग बच्चे ने अभी हाल ही में गोल्ड मेडल भी जीता था.
वैशाली में पुलिस ने कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है. वहीं, करीब 30 लाख रुपए का 308.97 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर धर दबोचे गए हैं. पुलिस ने यह कार्रवाई बिहार विधान परिषद के चुनाव से एक दिन पहले की है. पटना में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कार से 9 लाख रुपए बरामद किए.
कटिहार में नवमी की रात मंदिर में दीप जलाने की बात कहकर निकली पांच छात्राएं लापता हो गई हैं. 18 घंटे बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है. परिजनों ने अपहरण की आशंका जताया है. वहीं, मनसाही थानाध्यक्ष ने बताया कि अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस खोजबीन में जुटी है.
इसमें कोई दोराय नहीं है कि भू-माफिया अब बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं. कागजों में हेर-फेर करके सरकारी और जरूरतमंद लोगों का हक ये लोग मारते जा रहे हैं और यह समस्या केवल कटिहार या कुर्सेला की नहीं है. पूरे बिहार में भू-माफिया के काले कारनामे आपको देखने को मिल सकते हैं.
कटिहार में एक दिन की सांकेतिक नगर पंचायत पार्षद 9 कन्याएं बनी. नवरात्र में बरारी मुख्य पार्षद बबीता कुमारी ने यह अनोखी पहल की. मुख्य पार्षद ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रेरणास्रोत बताया.
कटिहार शहरी क्षेत्र में विनोदपुर के संकरी गली के बीच बना कॉकरोच पंडाल लोगों का ख्यान खींच रहा है. यह पंडाल लोगों के आकर्षक का केंद्र बना हुआ है. नवद्वीप के कारीगरों ने डेढ़ महीने की मेहनत से अनूठी कलाकृति को शक्ल दी है.
कटिहार डीएम आशुतोष द्विवेदी ने रौतारा में मिडिल स्कूल निरीक्षण किया. डीएम ने इस दौरान बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मिड-डे मील का खाना खाया. खाना खाने के बाद उन्होंने खुद अपनी खाली को धोया.
कटिहार में अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की सोमवार सुबह करीब 10 बजे हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. नगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली स्थित पटेल चौक के पास हुई. इस घटना को लेकर इलाके में डर और गुस्से का माहौल देखने को मिल रहा है.
Katihar News: कटिहार के कुरसेला में तेज रफ्तार LPG टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बजरंगबली मंदिर से टकरा गया. हादसे में मंदिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. राहत की बात रही कि टैंकर से गैस रिसाव या आग लगने की बड़ी घटना नहीं हुई.
Katihar News: कटिहार में 22 वर्षीय युवती ने एक लोको पायलट पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.