भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /गरीब बचाओ आंदोलन: कुर्सेला में भू-माफिया के खिलाफ लोगों ने भरी हुंकार, जमीन पर कब्जे के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

गरीब बचाओ आंदोलन: कुर्सेला में भू-माफिया के खिलाफ लोगों ने भरी हुंकार, जमीन पर कब्जे के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

इसमें कोई दोराय नहीं है कि भू-माफिया अब बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं. कागजों में हेर-फेर करके सरकारी और जरूरतमंद लोगों का हक ये लोग मारते जा रहे हैं और यह समस्या केवल कटिहार या कुर्सेला की नहीं है. पूरे बिहार में भू-माफिया के काले कारनामे आपको देखने को मिल सकते हैं.

Reported ByZee Bihar NetworkEdited BySunil Mishra
Published: Oct 19, 2026, 05:22 PM IST|Updated: Oct 19, 2026, 05:35 PM IST
joinshare
गरीब बचाओ आंदोलन: कुर्सेला में भू-माफिया के खिलाफ लोगों ने भरी हुंकार, जमीन पर कब्जे के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
Image Credit: कटिहार में भू-माफिया के खिलाफ सोमवार को आवाज बुलंद की गई. (Video Grab)

About the Author

    Zee Bihar Network

    Zee Bihar Network

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    2

    अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

    3

    जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

    4

    'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

    5

    'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    कटिहार जिले के कुर्सेला प्रखंड के पीडी मैदान में गरीब बचाओ आंदोलन के बैनर तले सोमवार को एक अहम बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता विनोद राज झा ने की. बैठक में भू-माफिया के बढ़ते प्रभाव, गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जे, दस्तावेजों में कथित हेराफेरी और सैकड़ों परिवारों को भूदान की जमीन का वास्तविक लाभ नहीं मिलने जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई.

    बैठक में बड़ी संख्या में शामिल हुए महिला-पुरुषों ने नारेबाजी करते हुए भू-माफिया के खिलाफ आक्रोश जताया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के कई गरीब परिवार आज भी जमीन और आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं. गंगा किनारे और सड़क के आसपास रहने को मजबूर परिवारों के सामने जीवनयापन की गंभीर समस्या बनी हुई है.

    READ ALSO: 7 साल बाद भागलपुर जेल से रिहा हुआ बाहुबली विशाल सिंह, फिर चर्चा में आई गोपालगंज की पुरानी अदावत

    वक्ताओं ने कहा कि जमीन से संबंधित दस्तावेज और वास्तविक भू-अधिकार स्पष्ट नहीं होने के कारण कई गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना, इंदिरा आवास योजना और शौचालय योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है. लोगों ने सवाल उठाया कि जब सरकार गरीबों को आवास और दूसरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा कर रही है, तो कुर्सेला के जरूरतमंद परिवार आज भी इन सुविधाओं से वंचित क्यों हैं?

    वक्ताओं ने मांग की कि गरीब परिवारों की जमीन से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए. अवैध कब्जों और दस्तावेजों में हेराफेरी की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई हो और भूदान की जमीन के वास्तविक लाभुकों को उनका अधिकार दिलाया जाए. विनोद राज झा ने कहा कि आंदोलन से जुड़े लोग अपनी मांगों को लेकर एक मांगपत्र तैयार करेंगे. इसे मुख्यमंत्री, जिला पदाधिकारी और अंचल पदाधिकारी को सौंपा जाएगा. उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा.

    लोगों ने प्रशासन से मांग की कि भू-माफिया के कब्जे से जमीन छुड़ाकर जरूरतमंद परिवारों को न्याय दिलाया जाए. इसके साथ ही भू-माफिया के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए. ऐसा करने से गरीबों और जरूरतमंदों को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिल पाएगा. इस मौके पर विनोद राज झा सिंटू यादव, क्षेत्र के सैकड़ों महिला-पुरुष एवं अन्य लोग मौजूद थे.

    रिपोर्ट: रंजन कुमार, कटिहार

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Katihar News