भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /छत्तीसगढ़ की रेण नदी में डूबे बिहार के 4 लोग, एक ने कुछ दिन पहले ही जीता था गोल्ड मेडल

छत्तीसगढ़ की रेण नदी में डूबे बिहार के 4 लोग, एक ने कुछ दिन पहले ही जीता था गोल्ड मेडल

छत्तीसगढ़ की रेण नदी में डूबने से बिहार के कटिहार और हाजीपुर के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोरकर बुरा हाल है. मरने वालों में एक नाबालिग बच्चे ने अभी हाल ही में गोल्ड मेडल भी जीता था.

Edited ByRanjana Kumari
Published: Oct 25, 2026, 10:11 AM IST|Updated: Oct 25, 2026, 10:26 AM IST
joinshare
छत्तीसगढ़ की रेण नदी में डूबे बिहार के 4 लोग, एक ने कुछ दिन पहले ही जीता था गोल्ड मेडल
Image Credit: छत्तीसगढ़ रेण नदी हादसा (जी मीडिया)

About the Author

    Ranjana Kumari

    Ranjana Kumari

    रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

    ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

    2

    मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    3

    JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

    4

    कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

    5

    शेयर बाजार के निवेशकों की होगी चांदी! 3 सरकारी कंपनियां होंगी लिस्ट; क्या है सरकार का पूरा प्लान?

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में रेण नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में बिहार के हाजीपुर के पिता-पुत्र और कटिहार के दो भाई शामिल हैं. कटिहार के दोनों नाबालिग अपने रिश्तेदार मौसा के यहां गए हुए थे, जहां सूरजपुर जिले में रेण नदी में नहाने के दौरान राम सरस्वतीपुर घाट पर डूब गए.  इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

    हाजीपुर के रहने वाले थे विवेक कुमार

    मृतकों की पहचान विवेक कुमार सिंह (45), उनके बेटे अभिजीत सिंह (20) और गोपाल कृष्ण (13) और कृष्ण गोपाल (15) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, गोपाल कृष्ण ने 4 अक्टूबर को देहरादून में राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था.

    45 साल के विवेक कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के हाजीपुर के रहने वाले थे. इस घटना की टेलीफोनिक पुष्टि करते हुए कटिहार के सागर सिंह उर्फ सेट्टी सिंह के बड़े भाई शैलेंद्र सिंह ने बताया कि घटना में चार लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है.

    उन्होंने बताया कि इनमें उनके छोटे भाई के साढू विवेक सिंह, विवेक सिंह के पुत्र अभिजीत सिंह और उनके भाई सागर सिंह उर्फ सेट्टी सिंह के दो पुत्र गोपाल कृष्ण, उम्र 13 बर्ष और कृष्ण गोपाल, उम्र 15 बर्ष की मौत होने की बात कही जा रही है. शैलेंद्र जयप्रकाश नगर निवासी सेट्टी सिंह के बड़े भाई है. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर वे लोग छत्तीसगढ़ जा रहे हैं. वहां पर पहुंचने के बाद ही यह बता सकते हैं कि घटना कैसे हुई है.

    यह भी पढ़ें: बख्तियारपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, हत्या के आरोपी सौरभ सिंह को पैर में लगी गोली

    लापता युवक की खेत में मिली डेडबॉडी

    वहीं, मसौढ़ी के धनरूआ थाना क्षेत्र में गुलरिया बीघा गांव स्थित खेत से एक युवक का शव मिला है. मृतक गुलरिया बीघा का रहने वाला था, जो एक दिन पहले से लापता था. परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है. सूचना पर धनरूआ थाना पुलिस मौके पर पहुंचीं। पुलिस की तकनीकी और एफएसएल टीम को बुलाया गया. पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हत्या के बिंदु पर प्राथमिकी दर्ज की है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मिली जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले भी मसौढी थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव को फेंकने का मामला सामने आया था. ग्रामीणों ने अपराध की घटनाओं पर आरोप लगाते हुए इसे पुलिस की विफलता बताया है.

    कटिहार से रंजन कुमार और मसौढ़ी से प्रभंजन सिंह की रिपोर्ट

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Katihar News
    Vaishali News