बिहार विधान परिषद चुनाव में जन सुराज ने दरभंगा स्नातक सीट पर अपना कैंडिडेट बदल दिया है. पार्टी ने अब यहां से मोहम्मद इम्तियाज उर्फ नूरानी को मैदान में उतारा है. इससे पहले रवींद्र यादव को टिकट दिया गया था. बार-बार प्रत्याशी बदलने को लेकर भी सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है.
लड़की से छेड़छाड़ के आरोप को अनुज सिंह ने पूरी तरह निराधार और झूठा बताया है. उन्होंने कहा कि वह कभी अपनी जिंदगी में जेल नहीं गए. इस मामले में पीके ने कहा कि अगर उनके खिलाफ कोई सबूत मिले तो उनका नाम वापस लिया जा सकता है.
आम आदमी पार्टी की स्थापना दिल्ली में हुई थी और उसने पंजाब तक अपना फैलाव बनाया और जन सुराज पार्टी की स्थापना बिहार में हुई है और वह दिल्ली में विस्तार की योजना पर काम कर रही है. बिहार में बनी कोई भी पार्टी आज राष्ट्रीय पार्टी नहीं बन पाई है. अब देखना है, प्रशांत किशोर कैसे इसे संभव कर दिखाते हैं.
जेडीयू के बाद अब जन सुराज में कलह मच गई है. मोकामा विधायक अनंत सिंह इस पूरे विवाद का कारण बताए जा रहे हैं. दरअसल, उन्होंने अपनी पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार का विरोध करते हुए अनुज सिंह को समर्थन दिया है. अब उन्हों जन सुराज ने टिकट दे दिया है. इसी को लेकर प्रियदर्शी पीयूष नाराज हो गए हैं.
जन सुराज पार्टी ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपना दूसरा कैंडिडेट घोषित कर दिया है. पार्टी ने अब श्याम नंदन यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. इससे पहले पार्टी ने भूषण झा को मैदान में उतारा था, लेकिन उन्होंने अपना टिकट वापस करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ने का फैसला लिया है.
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी को हराकर प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने बिहार विधान परिषद चुनाव की सभी 8 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. इससे मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं.