App

बिहार MLC चुनावः तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज ने अब श्याम नंदन यादव को उतारा, भूषण झा ने लौटा दिया था टिकट

जन सुराज पार्टी ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपना दूसरा कैंडिडेट घोषित कर दिया है. पार्टी ने अब श्याम नंदन यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. इससे पहले पार्टी ने भूषण झा को मैदान में उतारा था, लेकिन उन्होंने अपना टिकट वापस करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ने का फैसला लिया है.

बिहार MLC चुनावः तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज ने अब श्याम नंदन यादव को उतारा, भूषण झा ने लौटा दिया था टिकट
Image Credit: जन सुराज ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्याम नंदन यादव को प्रत्याशी बनाया (Zee Media)

जनसुराज ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले चुनाव के लिए श्याम नंदन यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने उनके नाम की घोषणा की. श्याम नंदन यादव ने जनसुराज से पहले राष्ट्रीय जनता दल में थे. जनसुराज में शामिल होने के बाद उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है. इससे पहले पार्टी ने भूषण झा को मैदान में उतारा था, लेकिन उन्होंने अपना टिकट वापस करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ने का फैसला लिया है.

भरत भूषण ने लगाए थे गंभीर आरोप

भरत भूषण ने पार्टी संस्थापक और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर पर बड़े गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रशांत किशोर ने उनकी चुनावी मीटिंग में उन्हें भाषण देने से रोक दिया और कार्यकर्ताओं को भी वीडियो रिकॉर्ड नहीं करने दिया. इसी बात से नाराज होकर भरत भूषण ने पीके साथ छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि मेरे साथ गए शिक्षक साथी भी जन सुराज पार्टी के इस तरह के व्यवहार से असहजता महसूस करने लगे. मैंने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है.

श्यान नंदन यादव कौन हैं?

श्यान नंदन यादव ने हाल ही में राजद से इस्तीफा देकर जन सुराज पार्टी ज्वाइन की थी. वह मुजफ्फरपुर में करीब 25 वर्षों से राजद से जुड़े हुए थे और RJD शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. उन्होंने शुक्रवार (25 सितंबर) को ही राजद से इस्तीफा दिया था. उनका इस्तीफ तेजस्वी यादव के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. राजद छोड़कर जन सुराज में आते ही पार्टी ने उन्हें MLC चुनाव का टिकट दे दिया.

NDA-महागठबंधन ने नहीं खोले अपने पत्ते

जन सुराज ने इस सीट से श्याम नंदन यादव को अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है. वहीं, एनडीए और महागठबंधन ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एनडीए में यह सीट बीजेपी को मिल सकती है और पार्टी के भीतर कैंडिडेट को लेकर मंथन जारी है. इसी तरह से महागठबंधन में शामिल किसी भी दल ने इस सीट से अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है. प्रो. अमित कुमार ने भी अपनी दावेदारी पेश कर दी. उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More