App

बिहार की सीमाओं से निकलकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र पहुंचेगी जन सुराज पार्टी, दिल्ली के एमसीडी चुनावों पर नजर

आम आदमी पार्टी की स्थापना दिल्ली में हुई थी और उसने पंजाब तक अपना फैलाव बनाया और जन सुराज पार्टी की स्थापना बिहार में हुई है और वह दिल्ली में विस्तार की योजना पर काम कर रही है. बिहार में बनी कोई भी पार्टी आज राष्ट्रीय पार्टी नहीं बन पाई है. अब देखना है, प्रशांत किशोर कैसे इसे संभव कर दिखाते हैं.

बिहार की सीमाओं से निकलकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र पहुंचेगी जन सुराज पार्टी, दिल्ली के एमसीडी चुनावों पर नजर
Image Credit: प्रशांत किशोर (फाइल फोटो)

बिहार विधानसभा चुनावों में जन सुराज पार्टी भले ही मात खा गई हो, लेकिन बांकीपुर सीट जीतने के बाद उसका मनोबल आकाश में है. अब जन सुराज पार्टी बिहार की सीमाओं से निकलकर दिल्ली में अपना विस्तार करना चाहती है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो जन सुराज पार्टी आने वाले एमसीडी चुनाव से दिल्ली में दस्तक दे सकती है और इसके लिए वह अभी से ही अपना संगठनात्मक ढांचा तैयार करने में जुट गई है.

दिल्ली में पार्टी की इकाई गठित करने के लिए एक संचालन समिति बनाए जाने की योजना है. इसके अलावा, पार्टी के समर्थकों के साथ बैठक पर फोकस किया जा सकता है. संचालन समिति में वरिष्ठ शिक्षाविद, पूर्व नौकरशाह, वकील और सामाजिक कार्यकर्ताओं को शामिल करने की योजना है.

जन सुराज पार्टी की नजर दिल्ली में बसे हुए पूर्वांचली और बिहारी वोटर्स पर है. ऐसे वोटरों को लामबंद करने के अलावा दिल्ली के प्रदूषण, युमना की सफाई और बुनियादी सुविधाओं की कमी को मुद्दा बनाने की रणनीति पर काम चल रहा है. इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी का विकल्प बनने की भी तैयारी की जा रही है. 

पार्टी भले ही बिहार विधानसभा चुनावों में शून्य पर अटक गई, लेकिन बांकीपुर सीट से खुद प्रशांत किशोर का उतरना और चुनाव जीत जाना पार्टी के लिए ऑक्सीजन साबित हुआ है. कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है और इसी के बाद पार्टी खुद को राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस और भाजपा का वैकल्पिक विकल्प बनने के लिए तैयार करने में जुट गई है. इसके लिए दिल्ली में स्थानीय निकाय चुनाव को वह बड़ा मौका मानकर चल रही है.

बता दें कि दिल्ली एमसीडी के पूर्ण आम चुनाव अगले साल यानी 2027 के अप्रैल में हो सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sunil Mishra

Sunil Mishra

इंडस्ट्री में 2 दशकों का अनुभव है तो खबरों की बाजीगरी आती है. डिजिटल मीडिया में आधे दशक हो चुके हैं. लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में काम करना डिजिटल की दुनिया में मददगार साबित हुआ. दैनिक जागरण से शुरू हुआ सफर, अमर उजाला, हिन्दुस्तान, News Nation, ABP और India Ahead होते हुए Z Bihar Jharkhand तक पहुंचा है. बिहार और झारखंड की स्थानीय और राजनीतिक खबरों की विशेष समझ.
Read More