बिहार की राजधानी पटना से लेकर भागलपुर तक कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयोग के खिलाफ हमला बोला. पटना में चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेसी उतरे और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की.
बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली करारी शिकस्त के बाद से ही राजद और कांग्रेस के बीच मतभेद देखने को मिल रहे हैं. अब विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले दोनों दल आमने-सामने आ गए हैं.
बिहार में विधान परिषद (MLC) की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने महागठबंधन में सीट शेयरिंग के बिना ही 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. इससे कांग्रेस पार्टी काफी नाराज बताई जा रही है. महागठबंधन में मचे घमासान पर बीजेपी और जेडीयू ने विपक्षी एकता पर निशाना साधा है.
बख्तियारपुर का नाम नीतीशपुर करने की मांग पर कांग्रेस ने तंज कसा है. प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि आखिर जीते-जी नीतीश कुमार जी के नाम पर नामकरण की इतनी जल्दबाजी क्यों की जा रही है?
बिहार में हालांकि अभी कोई बड़ा चुनाव नहीं होने जा रहा है, लेकिन कांग्रेस की गुटबाजी संगठन को बड़ा नुकसान जरूर पहुंचा सकती है. अगर आलाकमान ने मौजूदा विवाद जल्दी खत्म नहीं किया तो इसके दूरगामी परिणाम हो सकते हैं.