राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नागौर के बिरलोका में 220 केवी ग्रिड सब-स्टेशन शुरू कर किसानों को बड़ी राहत दी है. इससे अजमेर डिस्कॉम के 14 जिलों में किसानों को दिन में दो ब्लॉक में बिजली मिल सकेगी और रात में सिंचाई की मजबूरी कम होगी.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 1 अक्टूबर को सीकर जिले के दौरे के दौरान खाटूश्यामजी में दर्शन किए और फतेहपुर में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान सीकर, चूरू और झुंझुनूं से जुड़े 83 विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास किए गए, जिनकी कुल लागत करीब ₹1,277 करोड़ बताई गई है.
Rajasthan News: सीएम भजनलाल शर्मा ने बाछड़ाऊ में 2,824 करोड़ की लागत से 1,013 विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण किया. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बिजली, पेपर लीक, गांवों के विकास और जल समझौतों को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं.
राजस्थान में DLC दरों में दो बार बढ़ोतरी के बाद रजिस्ट्री से होने वाली सरकारी कमाई में तेज उछाल आया है. 1 अप्रैल से 24 सितंबर 2026 तक पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग ने 7,264.61 करोड़ रुपये जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि से 1,606.35 करोड़ रुपये यानी 28.39% ज्यादा है. जुलाई में सबसे ज्यादा 1,462.54 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि 24 सितंबर तक सितंबर की कमाई में 35.50% की वृद्धि दर्ज हुई. चार साल में इसी अवधि का राजस्व 4,560.86 करोड़ से बढ़कर 7,264.61 करोड़ रुपये हो गया है.
राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों के बाद सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. पूर्व CM अशोक गहलोत ने प्रशासनिक मशीनरी और ब्यूरोक्रेसी के कथित इस्तेमाल पर सवाल उठाए, जबकि CM भजनलाल शर्मा ने आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस के परिसीमन संबंधी सवालों पर पलटवार किया. PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भी पुलिस-प्रशासन, पार्षदों पर कथित दबाव और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए.
Bhajan Lal Sharma: जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रोड शो किया. यह रोड शो चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सीएम सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया गेट तक था. रोड शो के जरिए मुख्यमंत्री चारदीवारी के कमजोर माने जा रहे वार्डों में बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की. उनका काफिला तीन विधानसभा क्षेत्रों के करीब 20 वार्डों से होकर गुजरा.