SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वर्ल्ड कप से पहले विराट का नया अवतार: 'किंग' कोहली को कप्तान गिल का फुल सपोर्ट, इस सफलता का क्या राज?

शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियां जीत के साथ शुरू कर दी हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने 88 गेंदों में नाबाद 139 रनों की तूफानी पारी खेलकर सबसे तेज 15,000 वनडे रनों का महारिकॉर्ड बनाया.

Written By Rohit Raj
Published: Sep 28, 2026, 01:48 PM IST | Updated: Sep 28, 2026, 01:55 PM IST
Image Credit: विराट कोहली और शुभमन गिल. BCCI
Join

भारत के सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में तूफानी बैटिंग से एक बार फिर सबका दिल जीत लिया. कोहली ने पुराने दिनों की याद दिलाते हुए 10 चौके और 9 छक्कों से भरी अपनी पारी में नाबाद 139 रन बनाए. 88 गेंद खेलने वाले विराट का यह 55वां वनडे और 86वां इंटरनेशनल शतक है. इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने भी उनकी जमकर तारीफ की.

गिल की कप्तानी में साल 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां जीत के साथ शुरू की हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय टीम ने 296 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 41.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया. कप्तान गिल ने मैच के बाद कहा कि कोहली देश के लिए इतने मैच जिता चुके हैं कि टीम उन्हें अपनी मर्जी से खुलकर खेलने की पूरी आजादी देती है.

वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में कोहली?

पिछले 11 वनडे पारियों में यह कोहली का चौथा शतक है, जो यह साबित करता है कि वह इस समय अपने वनडे करियर के सबसे बेहतरीन फॉर्म का आनंद ले रहे हैं. कोहली ने अपनी बल्लेबाजी शैली को बदलते हुए अब लंबी पारी के इंतजार के बजाय पहली ही गेंद से आक्रामक तेवर अपनाना शुरू कर दिया है. इस धमाकेदार फॉर्म ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए उनकी जगह पूरी तरह पक्की कर दी है. कप्तान गिल का मानना है कि जब कोहली अपने रंग में होते हैं, तो वह अकेले दम पर मैच जिता सकते हैं.

 

 

कोहली ने नया चैलेंज स्वीकार किया?

विराट कोहली का मानना है कि करियर के इस दौर में अपने खेल को एक-दो गियर ऊपर ले जाना उनके लिए बेहद रोमांचक चुनौती रही है. 37 वर्षीय दिग्गज बल्लेबाज ने बताया कि उम्र के इस मोड़ पर खुद का एक 'नया वर्जन' अनलॉक करना उन्हें मैदान पर प्रेरित करता है. उन्होंने कहा कि यह नई शैली न केवल भारतीय टीम के लिए बल्कि आईपीएल में भी उनकी टीम के काफी काम आएगी.

ये भी पढ़ें: सेंचुरी नंबर 86: विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ठोका 10वां वनडे शतक, करियर का तीसरा सबसे तेज सैकड़ा

कोहली और गिल का तूफान कैसे आया?

तिरुवनंतपुरम में कोहली का यह नया आक्रामक रूप साफ दिखाई दिया. उन्होंने महज 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर केवल 88 गेंदों में नाबाद 139 रन ठोक दिए.  कप्तान शुभमन गिल (108 गेंदों पर 110 रन) के साथ कोहली की 151 रनों की साझेदारी ने इस बड़े लक्ष्य के पीछा की मजबूत नींव रखी. इसके बाद कोहली की विस्फोटक फिनिशिंग ने वेस्टइंडीज को मैच से पूरी तरह बाहर कर दिया.

ये भी पढ़ें: 55वां ODI शतक जड़कर दिलाई जीत, मैच के बाद विराट कोहली ने खोल दिया अपना दिल; अपने भविष्य, वर्ल्ड कप और शुभमन गिल पर दिया लंबा चौड़ा बयान

कोहली ने कौन-कौन से रिकॉर्ड बनाए?

  1. सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए यह वनडे क्रिकेट में कोहली का 25वां शतक था, जिससे वह सचिन तेंदुलकर (14 शतक) से काफी आगे निकल गए हैं.
  2. कोहली सचिन के बाद 15,000 वनडे रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए और 303 पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर सबसे तेज 15,000 रन का विश्व रिकॉर्ड बनाया. 
  3. वेस्टइंडीज के खिलाफ यह विराट का 13वां अंतरराष्ट्रीय शतक था, जिससे उन्होंने सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. 
  4. भारत में कोहली के अब 7,006 वनडे रन हो चुके हैं, जिससे उन्होंने घरेलू धरती पर सबसे ज्यादा वनडे रनों के मामले में सचिन तेंदुलकर (6,976 रन) को पीछे छोड़ दिया है.
  5. कोहली ने वनडे में अपने 200 छक्के पूरे किए.
  6. विराट ने सचिन के 60 लिस्ट-ए शतकों के ऑल-टाइम रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली.
Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES