भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /सेंचुरी नंबर 86: विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ठोका 10वां वनडे शतक, करियर का तीसरा सबसे तेज सैकड़ा

सेंचुरी नंबर 86: विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ठोका 10वां वनडे शतक, करियर का तीसरा सबसे तेज सैकड़ा

कोहली ने वनडे में 55वां शतक लगाया है. इसके अलावा टेस्ट में उनके नाम 30 शतक है. विराट ने टी20 इंटरनेशनल में भी एक सैकड़ा लगाया. कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने वनडे करियर का 10वां शतक लगाया.

Written ByRohit Raj
Published: Sep 27, 2026, 10:01 PM IST|Updated: Sep 27, 2026, 10:06 PM IST
joinshare
सेंचुरी नंबर 86: विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ठोका 10वां वनडे शतक, करियर का तीसरा सबसे तेज सैकड़ा
Image Credit: विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी. Picture Credit- BCCI

About the Author

Rohit Raj

Rohit Raj

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

5

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

भारत के सुपरस्टार विराट कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर का 86वां शतक ठोक दिया है. कोहली ने रविवार (27 सितंबर) को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ 74 गेंदों पर सैकड़ा ठोक दिया. 296 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान ने 88 गेंद पर नाबाद 139 रन ठोके. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 9 छक्के निकले. कोहली का स्ट्र्राइक रेट 157.95 का रहा.

कोहली का वनडे में यह 55वां शतक है. इसके अलावा टेस्ट में उनके नाम 30 शतक है. विराट ने टी20 इंटरनेशनल में भी एक सैकड़ा लगाया. कोहली ने इस पारी में शतक तक पहुंचने के लिए 74 गेंद लिए. यह वनडे करियर का उनका तीसरी सबसे तेज सेंचुरी है. इससे पहले 2013 में उन्होंने जयपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंद और 2013 में ही नागपुर में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ ही 61 गेंद पर शतक ठोका था.

 

A 7️⃣4️⃣-ball century brought up with a six 👏

What an extraordinary knock from Virat Kohli 💯

Watch his ton ▶️ https://t.co/3pd4F4He7P#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @imVkohli pic.twitter.com/V3VMTq6KYg

— BCCI (@BCCI) September 27, 2026

 

सचिन और रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा

विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने वनडे करियर का 10वां शतक लगाया है. इसके अलावा वह श्रीलंका के खिलाफ भी 50 ओवर के फॉर्मेट में 10 बार तीन अंकों का आंकड़ा पार किया है. संयोग से श्रीलंका के खिलाफ भी कोहली का 10वां शतक तिरुवनंतपुरम में ही आया था. उन्होंने एक टीम के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया. सचिन और रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 9-9 शतक लगाए हैं.

एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक
10- विराट कोहली बनाम श्रीलंका
10- विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज
9- सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया
9- रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया
8- विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया
8- सचिन तेंदुलकर बनाम श्रीलंका

 

5⃣0⃣ up with a 6⃣ 👌
1⃣0⃣0⃣ up with a 6⃣ 💪

Virat Kohli meant business tonight 🔥

Updates ▶️ https://t.co/O2cs86p4gq#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @imVkohli pic.twitter.com/mM52R4r2nF

— BCCI (@BCCI) September 27, 2026

 

सचिन के महारिकॉर्ड की बराबरी

कोहली ने लिस्ट ए क्रिकेट (50 ओवर के मैच) में 60 शतक पूरे कर लिए. इंटरनेशनल और घरेलू मैचों को मिलाकर उन्होंने 60 सैकड़े लगाए हैं. इस मामले में विराट ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली. तेंदुलकर के भी लिस्ट ए में 60 शतक हैं. हालांकि, कोहली ने उनसे कम पारियों में ही इस उपलब्धि को हासिल कर ली. तेंदुलकर ने 538 पारियां और विराट ने 338 पारियां खेली हैं. इंग्लैंड के ग्राहम गूच ने 601 पारियों में 44 और ग्रीम हिक ने 630 पारियों में 40 शतक लगाए थे. श्रीलंका के कुमार संगकारा ने 501 पारियों में 39 शतक लगाए हैं.

ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने ध्वस्त किया सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड: ODI में सबसे तेजी से 15000 रन बनाने वाले बने

कोहली ने तोड़ा तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड

विराट ने घरेलू मैदान पर वनडे में 7 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं. कोहली के 7006 रन हो गए हैं. उनके बाद दूसरे स्थान पर सचिन हैं. तेंदुलकर ने भारत में वनडे मैचों में 6976 रन और रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया में 5406 रन बनाए हैं. इसके अलावा कोहली ने भारत में 260 पारियों में सभी फॉर्मेट में इंटरनेशनल मैचों में 42वीं सेंचुरी लगाई. तेंदुलकर (313 पारियों में) के सबसे ज्यादा शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Virat Kohli