SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आईपीएल 2027 ट्रेड: दिल्ली कैपिटल्स ने ढूंढा कुलदीप यादव का रिप्लेसमेंट, बदले में SRH को मिले टी नटराजन

तेज गेंदबाज टी नटराजन की सनराइजर्स हैदराबाद में वापसी हो गई है. दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें SRH के हाथों ट्रेड करने का फैसला किया और इसके बदले उन्होंने लेग स्पिनर जीशान अंसारी को टीम में शामिल किया है.

Written By Ritesh Kumar
Published: Oct 14, 2026, 05:22 PM IST | Updated: Oct 14, 2026, 05:58 PM IST
Image Credit: IPLT20.COM
Join

आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली का दौर जारी है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन की सनराइजर्स हैदराबाद में वापसी हो गई है. दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें SRH के हाथों ट्रेड करने का फैसला किया और इसके बदले उन्होंने लेग स्पिनर जीशान अंसारी को टीम में शामिल किया है. जीशान ने आईपीएल 2025 में सनराइजर्स के लिए 10 मुकाबले खेले थे और 6 विकेट चटकाए थे. 

बात करें टी नटराजन की तो ऑरेंज आर्मी की तरफ से उनका प्रदर्शन शानदार रहा था. उन्होंने 2020 से लेकर 2024 तक SRH का प्रतिनिधित्व किया. 2024 में उनका IPL का सबसे सफल सीजन रहा, जिसमें उन्होंने 19 विकेट लिए और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

आईपीएल 2027 से पहले हुआ बड़ा ट्रेड

आईपीएल 2027 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने टी नटराजन को 5 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है. बाएं हाथ के पेसर को IPL 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 करोड़ में खरीदा था. दाएं हाथ के लेग स्पिनर को DC ने 40 लाख रुपये में साइन किया है.

नटराजन के आने से और मजबूत होगी SRH की पेस अटैक

टी नटराजन के आने से सनराइजर्स हैदराबाद की पेस अटैक और मजबूत हो जाएगी. टीम में पहले से पैट कमिंस, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन जैसे तेज गेंदबाजों की फौज मौजूद है, जिन्होंने पिछले सीजन दमदार प्रदर्शन किया था.

दिल्ली कैपिटल्स को थी अच्छे स्पिनर की तलाश

आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की कुर्बानी देकर लखनऊ सुपर जाएंट्स से ऋषभ पंत को ट्रेड करने का बड़ा फैसला लिया था. उन्हें कुलदीप के रिप्लेसमेंट की तलाश थी. DC ने दाएं हाथ के स्पिनर जीशान अंसारी पर बड़ा दांव खेला है. उत्तर प्रदेश के स्पिनर ने अब तक 11 टी20 मुकाबले खेले हैं और 6 विकेट चटकाए हैं. उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की नजर में वो कुलदीप की कमी पूरी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स को पहली ट्रॉफी का इंतजार: दादा और युवराज की जोड़ी से बदलेगी तकदीर, क्या होगी IPL ऑक्शन की रणनीति?
 

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES