SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भुवनेश्वर आ गए, अब शमी की बारी: वनडे में होगी वर्ल्ड कप के सबसे सफल भारतीय बॉलर की वापसी?

भारतीय क्रिकेट अब वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी में जुट गई है. साउथ अफ्रीका में तेज गेंदबाजी विकल्प के रूप में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी को देखा जा रहा है.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 13, 2026, 04:39 PM IST | Updated: Oct 13, 2026, 04:50 PM IST
Image Credit: भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी. BCCI
Join

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने चार से के अंतराल के बाद टी20 टीम में वापसी कर ली है. उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए चुने गया है. अगर वह न्यूजीलैंड में शानदार प्रदर्शन करते हैं तो साउथ अफ्रीका में अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए उनका रास्त खुल सकता है. भुवी की वापसी के बाद एक और अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी मांग तेज हो गई है. पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने शमी को वापस टीम में लाने की वकालत की है.

शमी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे. उसके बाद से वह टीम में वापस नहीं लौट पाए हैं. पहले उन्हें आराम दिया गया और फिर बाद में फिटनेस की समस्याओं के कारण नहीं चुना गया. एमएसके प्रसाद का कहना है कि टी20 टीम में भुवनेश्वर की वापसी अच्छी बात है. वहीं, वह वनडे और टेस्ट में शमी को खेलते देखना चाहते हैं.

अगरकर के जाते ही भुवनेश्वर की वापसी

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के कार्यकाल की समाप्ति के ठीक बाद भुवनेश्वर की वापसी हो गई. इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि अगरकर ने युवाओं को मौका देने के लिए फॉर्म में रहने वाले अनुभवी गेंदबाजों की उपेक्षा की. हालांकि, एमएसके प्रसाद इसे महज संयोग मानते हैं. उन्होंने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, ''मैं फैसले के टाइमिंग को लेकर ज्यादा कुछ नहीं जानता, लेकिन मुझे लगता है कि यह सही फैसला है. पिछले तीन चार आईपीएल सीजन में 72 विकेट लेने वाला खिलाड़ी टीम में जगह पाने का हकदार है.''

ये भी पढ़ें: 'बेइज्जती मत करवा दियो...' नए खिलाड़ी से अभिषेक शर्मा ने क्यों कहा ऐसा? फिर 6 गेंद में बल्ले से पलट दी बाजी

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था पिछला मैच

भुवनेश्वर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए आईपीएल 2025 में 17 और 2026 में 28 विकेट लिए थे. दोनों सीजन में टीम चैंपियन बनी थी. दो सीजन में 45 विकेट लेकर उन्होंने अपना दावा मजबूत किया था, लेकिन वह टीम में वापस नहीं आए थे. उन्होंने भारत के लिए पिछला मैच 22 नवंबर 2022 को नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही खेला था. संयोग से वह भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला था और अब भुवी इसी फॉर्मेट में न्यूजीलैंड की जमीन पर ही वापसी करने वाले हैं.

क्या भुवनेश्वर को वनडे में मिलना चाहिए मौका?

एमएसके प्रसाद ने वनडे में भुवनेश्वर को मौका देने पर कहा कि वह टी20 में बहुत कारगर हैं. उनका मानना है कि वनडे के लिए अभी उनको और मेहमत करनी है. इसके अलावा खुद को फिर से साबित भी करना होगा. पूर्व चयनकर्ता ने कहा, ''मैं भुवनेश्वर को वनडे फॉर्मेट में नहीं जानता, लेकिन वह टी20 फॉर्मेट में ही रहेंगे. उनके पास जो क्लास है, उसके हिसाब से वह अभी भी खेल सकते हैं.''

ये भी पढ़ें: बदल गया टेस्ट कप्तान: इस खिलाड़ी को मिली कमान, पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान

क्या शमी को वर्ल्ड कप में मिलना चाहिए मौका?

2019 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का सेलेक्शन करने वाले एमएसके प्रसाद ने शमी को 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए चुने जाने पर बड़ी बात कही. उनका कहना है कि चयनकर्ताओं को इस बारे में जरूर विचार करना चाहिए. शमी ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की है. उन्होंने बंगाल के लिए दिल्ली के खिलाफ 17.3 ओवर में चार विकेट अपने नाम कर लिए.

शमी का वनडे वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड
वर्ल्ड कप:  2015, 2019 और 2023 
मैच: 18
विकेट: 55
औसत: 13.52
इकोनॉमी रेट: 5.13
4 विकेट हॉल: 4
5 विकेट हॉल: 4
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: 7/57.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES