App

IND vs WI 1st T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस दिन होगा T20I सीरीज का आगाज, जानिए कब-कहां और कैसे देखें Live Streaming

5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में रोमांच अपने चरम पर होगा, जब भारत और वेस्टइंडीज की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी. इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पर फैंस की नजरें रहेंगी.

IND vs WI 1st T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस दिन होगा T20I सीरीज का आगाज, जानिए कब-कहां और कैसे देखें Live Streaming
Image Credit: India vs West Indies 1st T20I Live Streaming

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज कल यानी मंगलवार 6 अक्टूबर से होगा. वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने 2-1 से 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज जीती थी और अब वह 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भी मेहमान टीम को मात देने के लिए तैयार है. टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम T20I सीरीज में अलग स्क्वाड के साथ उतरेगी. 

श्रेयस अय्यर T20I सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे. हाल ही में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीता था. भारत ने एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट कॉम्पिटीशन के फाइनल मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रन से मात देकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था. ऐसे में भारत की T20I टीम के हौसले बुलंद हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच फरवरी 2022 के बाद यह पहली द्विपक्षीय T20I सीरीज होगी. 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20I सीरीज

वेस्टइंडीज की T20I टीम में शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, अकील होसेन और रोमारियो शेफर्ड शामिल हैं. ये चारों खिलाड़ी इस साल की शुरुआत में IPL में खेले थे और अकेले दम पर मैच जिताने की काबिलियत रखते हैं. भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर को आराम दिया है, लेकिन उनके पास तेज गेंदबाजी विभाग में अभी भी काफी गहराई है, जिसकी कमान बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह संभालेंगे. बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी और कप्तान श्रेयस अय्यर पर जिम्मेदारी होगी.

भारत बनाम वेस्टइंडीज T20I सीरीज Live Streaming की पूरी डिटेल्स

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला T20I मैच कब खेला जाएगा? 

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला T20I मैच मंगलवार 6 अक्टूबर को खेला जाएगा.

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला T20I मैच कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला T20I मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला T20I मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला T20I मैच शाम 7:00 बजे (IST) शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से 30 मिनट पहले होगा.

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले T20I मैच का लाइव टेलीकास्ट किस टीवी चैनल पर होगा?

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले T20I मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. DD फ्री डिश पर मैच का लाइव प्रसारण मुफ्त में होगा.

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

T20I सीरीज के लिए दोनों टीमें

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव.

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, ज्वेल एंड्रयू, कामिल पूरन, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेस, कीमो पॉल, क्वेंटिन सैम्पसन, शमर स्प्रिंगर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोती और शमर जोसेफ.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More