भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /विराट कोहली की जगह लेने वाला मिल गया? वसीम जाफर ने चुना भारत का अगला नंबर-3 बल्लेबाज, चौके-छक्के उड़ाने में उस्ताद

विराट कोहली की जगह लेने वाला मिल गया? वसीम जाफर ने चुना भारत का अगला नंबर-3 बल्लेबाज, चौके-छक्के उड़ाने में उस्ताद

वसीम जाफर ने तिलक वर्मा पर भरोसा जताया है कि वह विराट कोहली के संन्यास के बाद भारत की वनडे इंटरनेशनल टीम में फिट हो सकते हैं और नंबर-3 पोजीशन पर बल्लेबाजी कर सकते हैं.

Written ByTarun Verma
Published: Oct 04, 2026, 01:59 PM IST|Updated: Oct 08, 2026, 08:38 PM IST
joinshare
विराट कोहली की जगह लेने वाला मिल गया? वसीम जाफर ने चुना भारत का अगला नंबर-3 बल्लेबाज, चौके-छक्के उड़ाने में उस्ताद
Image Credit: Virat Kohli And Wasim Jaffer

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

5

राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने उस बल्लेबाज को चुन लिया है, जो भविष्य में विराट कोहली की जगह भारत की वनडे इंटरनेशनल टीम में नंबर-3 पोजीशन पर बैटिंग कर सकता है. बता दें कि विराट कोहली 18 साल से भारतीय वनडे टीम की सबसे बड़ी ताकत हैं. उन्होंने अभी तक 317 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 58.78 की औसत से 15109 रन बटोर हैं. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 55 शतक और 79 अर्धशतक विराट कोहली के खाते में दर्ज हैं.

वसीम जाफर का मानना ​​है कि भविष्य में तिलक वर्मा वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के अगले नंबर-3 बल्लेबाज हो सकते हैं. वसीम जाफर के मुताबिक विराट कोहली के संन्यास के बाद, भारतीय टीम को नंबर-3 बैटिंग पोजीशन पर एक बाएं हाथ के बल्लेबाज के उतरने से फायदा हो सकता है. वसीम जाफर ने तिलक वर्मा की अलग-अलग बैटिंग पोजीशन पर खुद को साबित करने की काबिलियत की तारीफ की है. वसीम जाफर का यह बयान पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में तिलक वर्मा की 22 गेंदों पर नाबाद 51 रनों की मैच टर्निंग पारी के बाद आया है.

ये भी पढ़ें- 30 दिन का इंतजार... अब अगली ODI सीरीज कब खेलेंगे विराट और रोहित? रनों और शतकों से होगी आतिशबाजी

वसीम जाफर ने चुना भारत का अगला नंबर-3 बल्लेबाज

वसीम जाफर ने एक यूट्यूब वीडियो में कहा, 'तिलक वर्मा की अलग-अलग पोजीशन पर खेलने की काबिलियत देखकर बहुत अच्छा लगता है. उन्होंने पहले नंबर-3 पर शतक लगाया था, और अब उन्होंने नंबर 5 और नंबर 6 की पोजीशन पर भी बहुत अच्छे से खुद को ढाल लिया है. यह एक कमाल की खूबी है. अब समय आ गया है, जब विराट और रोहित टीम छोड़ेंगे, तो जाहिर है कि रोहित टॉप-ऑर्डर के बल्लेबाज हैं और उनकी जगह यशस्वी जायसवाल ले सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि विराट की जगह एक बाएं हाथ का बल्लेबाज आएगा और वह तिलक वर्मा हो सकते हैं.'

तीनों फॉर्मेट में बेस्ट खिलाड़ी साबित हो सकते हैं तिलक वर्मा

वसीम जाफर ने कहा, 'हमने देखा कि तिलक वर्मा ने दलीप ट्रॉफी में कैसे रन बनाए. उनका फर्स्ट-क्लास औसत लगभग 55 है. इसलिए, वह तीनों फॉर्मेट में आसानी से फिट हो सकते हैं.' बता दें कि तिलक वर्मा की तेज-तर्रार हाफ-सेंचुरी की मदद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट फाइनल में 20 ओवर में 211/6 का स्कोर बनाया. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 192/6 के स्कोर पर रोक दिया और गोल्ड मेडल जीता. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए फाइनल मैच में अभिषेक शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिन्होंने 28 गेंदों पर 61 रन बनाए.

ये भी पढ़ें- 351 रन... इतना बड़ा स्कोर फिर भी मिली हार! शुभमन गिल ने किसे माना जिम्मेदार? मैच के बाद खोला बड़ा राज

अभिषेक शर्मा पर भी दिया बड़ा बयान

वसीम जाफर ने इस बारे में भी बात की कि अभिषेक शर्मा एक बल्लेबाज के तौर पर कितने परिपक्व हो गए हैं. उन्होंने बताया कि अभिषेक शर्मा पहले शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलने की कोशिश करते थे, लेकिन अब 26 साल के अभिषेक शर्मा को समझ आ गया कि उनका तरीका सही नहीं था, इसलिए उन्होंने अपने खेल में बदलाव किया. वसीम जाफर ने कहा, 'ऐसा लगता है कि अभिषेक शर्मा अब थोड़े परिपक्व हो गए हैं. वह थोड़ा समय लेते हैं और अब उनमें आत्मविश्वास दिखता है, हालांकि इस फॉर्मेट में ज्यादा समय नहीं मिलता. पहले वह पहली ही गेंद पर छक्का मारने की कोशिश करते थे. अब उन्हें समझ आ गया है कि वह तरीका गलत था.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Virat Kohli