SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पंजाब किंग्स में कैसे फिट हो पाएंगे हार्दिक पांड्या? हाथ से जाएगी कप्तानी, भरनी होगी अर्शदीप सिंह की जगह

अगर हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में जाते हैं और अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस जाते हैं तो समीकरण बदल जाएंगे. हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलना होगा.

Written By Tarun Verma
Published: Nov 04, 2026, 07:05 AM IST | Updated: Nov 04, 2026, 07:32 AM IST
Image Credit: IPL 2027
Join

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की टीम बदलने की चर्चा तेज हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच हार्दिक पांड्या और भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को लेकर ट्रेड की बातचीत चल रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच बातचीत आगे बढ़ रही है, हालांकि अभी तक कोई फाइनल डील नहीं हुई है. 

IPL से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि मुंबई और पंजाब दोनों ही इस ट्रेड को लेकर काफी उत्सुक हैं. सूत्र ने कहा, 'बातचीत चल रही है. दोनों पक्ष (MI और PBKS) इसे पूरा करना चाहते हैं. हालांकि, अभी तक कुछ भी पक्का नहीं हुआ है.' कप्तान के तौर पर तीन निराशाजनक सीजन के बाद, मुंबई इंडियंस में हार्दिक पांड्या का भविष्य अनिश्चित हो गया है. 2024 में वे इस फ्रेंचाइजी में वापस लौटे और रोहित शर्मा की जगह कप्तान बने. उनके कप्तान बनने के फैसले पर शुरुआत से ही काफी सवाल उठे थे. 

पंजाब किंग्स में कैसे फिट हो पाएंगे हार्दिक पांड्या? 

हार्दिक पांड्या की कप्तानी के पहले सीजन में मुंबई की टीम 14 में से केवल 4 मैच जीतकर नौवें स्थान पर रही. उनके कप्तान बनने के बाद से पिछले तीन सीजन में से दो बार टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई है. उम्मीद है कि 2027 सीजन में रोहित शर्मा फिर से कप्तानी संभाल सकते हैं. इंडियन एक्सप्रेस की एक पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पांड्या टीम छोड़ने के बजाय मुंबई इंडियंस के साथ बने रहने के लिए तैयार थे, भले ही रोहित शर्मा को वापस कप्तानी मिल जाए. हालांकि, पंजाब किंग्स के साथ इस संभावित ट्रेड ने उनके भविष्य को लेकर अनिश्चितता और बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें- पंजाब किंग्स में कैसे फिट हो पाएंगे हार्दिक पांड्या? हाथ से जाएगी कप्तानी, भरनी होगी अर्शदीप सिंह की जगह

हाथ से जाएगी कप्तानी?

वहीं, अगर हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में जाते भी हैं, तो भी उन्हें कप्तानी मिलने की कोई गारंटी नहीं है. 2025 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स 2014 के बाद पहली बार IPL फाइनल में पहुंची थी, और उम्मीद है कि वे आगे भी कप्तान बने रहेंगे. 2026 सीजन के पहले हाफ में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था, लेकिन सीजन के आखिरी हिस्से में टीम लड़खड़ा गई और प्ले-ऑफ में जगह बनाने से चूक गई. 

ये पढ़ें- नंबर-4 की लड़ाई, अय्यर vs ऋतुराज तक आई: पहले वनडे में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइग-11?

IPL के एक सूत्र ने बताया, 'अय्यर के कप्तान होने पर, हार्दिक केवल एक खिलाड़ी के तौर पर टीम में आएंगे और यह बात साफ तौर पर बता दी गई है.' माना जा रहा है कि पंजाब, हार्दिक की ऑलराउंड क्षमताओं के कारण उनमें दिलचस्पी ले रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि फ्रेंचाइजी अपनी गेंदबाजी को मजबूत करना चाहती है. हालांकि, अर्शदीप का जाना एक बड़ा बदलाव होगा. यह बाएं हाथ का तेज गेंदबाज लंबे समय से पंजाब से जुड़ा रहा है और फिलहाल T20 इंटरनेशनल मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज है.

रिटेन करने की डेडलाइन 17 नवंबर

हार्दिक को हाल के समय में कई बार चोटों का सामना करना पड़ा है और वे पिछले IPL सीजन के खत्म होने के बाद से नहीं खेले हैं. इसलिए, किसी भी संभावित ट्रेड के लिए उनकी उपलब्धता और फिटनेस बहुत अहम होगी. BCCI ने खिलाड़ियों को रिटेन करने की समय-सीमा बढ़ाकर 17 नवंबर कर दी है, जिससे दोनों फ्रेंचाइजियों को पूरी योजना बनाने के लिए कुछ समय मिल गया है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES