App

नंबर-4 की लड़ाई, अय्यर vs ऋतुराज तक आई: पहले वनडे में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइग-11?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला वनडे मैच बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा. देखना दिलचस्प होगा कि हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल नंबर-4 पर श्रेयस अय्यर और ऋतुराज गायकवाड़ में से किसपर भरोसा जताते हैं.

नंबर-4 की लड़ाई, अय्यर vs ऋतुराज तक आई: पहले वनडे में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइग-11?
Image Credit: नंबर-4 की लड़ाई, अय्यर vs ऋतुराज तक आई (BCCI)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की एकदिवसीय सीरीज की शुरुआत होने वाली है. पहला मुकाबला बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा. करोड़ों भारतीय फैंस दो सुपरस्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली को मैदान पर देखने के लिए उत्साहित हैं. कैप्टन शुभमन गिल पर भी निगाहें रहेंगी, जो इस समय सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के नंबर-1 ODI बल्लेबाज हैं. ये देखना दिलचस्प होगा कि इन तीनों के अलावा वो 8 खिलाड़ी कौन होंगे, जिन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी.

सबसे दिलचस्प जंग नंबर-4 को लेकर होने वाली है. इस बैटिंग पोजिशन पर पिछले 10 सालों में अनगिनत खिलाड़ियों को आजमाया गया है, लेकिन अभी तक किसी बल्लेबाज ने इस नंबर पर अपनी मुहर नहीं लगाई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके बीच नंबर-4 पर बैटिंग करने की टक्कर है.

अय्यर vs ऋतुराज: नंबर-4 पर कौन?

टीम इंडिया के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर अब ODI सीरीज में धमाका करने को तैयार हैं. वो एकदिवसीय क्रिकेट में टीम इंडिया के उपकप्तान भी हैं और इस शृंखला के आखिरी दो मैचों में शुभमन की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कप्तानी भी करने वाले हैं. हालांकि, अय्यर का हालिया ODI फॉर्म उतना दमदार नहीं रहा है.

इस साल श्रेयस अय्यर ने अभी तक 9 ODI मुकाबले खेले हैं और 27.37 की औसत से 219 रन बनाए हैं, जिसमें सिर्फ एक 50+ स्कोर शामिल है. पिछली साल की तुलना में अय्यर का बल्ला खामोश रहा है. 2025 में उन्होंने 11 ODI मैचों में 49.60 की औसत से 496 रन बनाए थे, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं.

बात करें ऋतुराज गायकवाड़ की तो उन्हें अब तक 5 ODI मैचों में नंबर-4 पर बैटिंग करने का मौका मिला है, जिनमें उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने 5 पारियों में 71.33 की औसत से 214 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है. ओवरॉल उन्होंने 12 एकदिवसीय इंटरनेशनल मैचों में 36.55 की औसत से 329 रन बनाए हैं. भले ही ऋतुराज का प्रदर्शन अच्छा रहा है, लेकिन उन्हें अभी इंतजार करना होगा, क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI में श्रेयस अय्यर का इस नंबर पर खेलना लगभग तय है.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार

 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More