)
हार्दिक पांड्या आईपीएल के ब्लॉकबस्टर ट्रेड डील में मुंबई इंडियंस से पंजाब किंग्स चले गए. हार्दिक 2024 आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे. इसके बाद टीम तीन सीजन में सिर्फ एक बार प्लेऑफ में पहुंची. मुंबई ने हार्दिक को ट्रेड करके तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अपनी टीम में शामिल किया. अर्शदीप 2019 आईपीएल सीजन से पंजाब के लिए खेल रहे थे और अब वह अगले साल पांच बार की चैंपियन टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. अब सवाल है कि उनकी अनुपस्थिति में पंजाब की गेंदबाजी कौन संभालेगा? इसे लेकर पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है.
पंजाब ने हार्दिक को लेकर अपनी बल्लेबाजी में पावर हिटिंग को मजबूत तो किया है, लेकिन गेंदबाजी पहले से कमजोर हुई है. इरफान पठान ने अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी की गेंदबाजी को लेकर चिंता जताई है. पठान ने कहा कि हार्दिक के आने से पंजाब को बल्लेबाजी के दौरान मध्यक्रम और निचले क्रम में पावर मिलेगी. वह टीम के लिए मैचों को फिनिश करने का काम करेंगे. पिछले सीजन में मैच फिनिश करने वाले खिलाड़ियों की कमी टीम को काफी खली थी.
पठान ने लिखा, ''हार्दिक के इस ट्रेड से पंजाब को मध्यक्रम और निचले क्रम में एक बहुत अच्छा पावर हिटर मिलेगा. उनकी बैटिंग लाइन-अप पहले से ही मजबूत थी, लेकिन इससे वह इस विभाग में और भी मजबूत हो गए हैं. उनकी गेंदबाजी मेरे लिए एक असली चिंता का विषय है. उन्हें न सिर्फ अर्शदीप सिंह का विकल्प ढूंढना होगा, बल्कि आगे बढ़ने के लिए एक अच्छे स्पिनर में भी निवेश करना होगा.''
With this trade of Hardik, Punjab get a really good middle and lower order power hitter. Their batting line up was already strong, but this makes them even stronger in that department. Their bowling is a real concern for me. They not only need to find a replacement for Arshdeep Singh but also need to invest in a good spinner going forward.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) November 11, 2026
हार्दिक को पंजाब ने 18 करोड़ रुपये में अपने टीम में शामिल किया है. मुंबई इंडियंस में उनकी पिछली रिटेंशन फीस 16.35 करोड़ रुपये थी. उन्हें 1.65 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है. वहीं, अर्शदीप सिंह अपनी पुरानी फीस 18 करोड़ रुपये में ही मुंबई इंडियंस में शामिल होंगे. हार्दिक ने आईपीएल के 162 मैचों में 146.28 की स्ट्राइक रेट 2955 रन बनाए हैं. उनके खाते में 82 विकेट भी हैं.
अर्शदीप के सामने अब नई चुनौती है. वह पंजाब के अलावा पहली बार किसी दूसरी फ्रेंचाइची से खेलेंगे. ऐसे में एक नए सेटअप में उन्हें खुद को ढालना होगा. वहां उन्हें टीम इंडिया के साथी और सीनियर्स रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, नमन धीर और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों का साथ मिलेगा. वह बुमराह के साथ एक धारधार गेंदबाजी आक्रामण बनाएंगे. अर्शदीप ने अब तक आईपीएल के 96 मैचों में 111 विकेट लिए हैं.