App

900 करोड़ के पार पहुंचा 'रामायण' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन, रणबीर कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

रणबीर कपूर की रामायण बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ का कलेक्शन कर दिया है. फिल्म ने 11 नवंबर 2026 तक 934 करोड़ का बिजनेस किया है. फिल्म की कमाई इसी रफ्तार से चलती रही तो जल्द ही 1000 से 2000 करोड़ की कमाई कर सकती है.

900 करोड़ के पार पहुंचा 'रामायण' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन, रणबीर कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
Image Credit: रणबीर कपूर की फिल्म ने दुनियाभर में मचाया तहलका

नितेश तिवारी की फिल्म थिएटर में धमाल मचा रही है. फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज हुई थी. फिल्म ने महज 7 दिनों में 900 करोड़ का कलेक्शन पूरा कर लिया है. फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ की कमाई कर सकती है. फिल्म ने 7 वें दिन हिंदी में 58 करोड़ की कमाई की है. इंडिया में फिल्म ने 84 करोड़ की कमाई की है.  कन्नड़ भाषा में फिल्म ने ₹4.50 Cr की कमाई की है. तेलुगु में फिल्म  ₹2.75 Cr की कमाई की है. तमिल में फिल्म में ₹2.65 Cr की कमाई की है. मलयालम भाषा में फिल्म ने ₹2.75 Cr कमाई की है.

900 करोड़ का पार किया आंकड़ा

सैकनिल्क के अनुसार रामायण ने रिलीज के 7वें दिन बॉक्स ऑफिस धमाल मचा रही है. फिल्म ने दुनियाभर में 923 करोड़ का बिजनेस किया था. रणबीर कपूर की फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. हर तरफ फिल्म के वीएफएक्स की तारीफ हो रही है.

बजट के करीब नहीं पहुंचा कलेक्शन

फिल्म ने भले ही 900 करोड़ की कमाई कर ली है. लेकिन फिल्म ने अभी तक अपने बजट के करीब नहीं गई है. फिल्म रामायण पार्ट 1 का  2000 करोड़ रुपये बताया गया था. फिल्म ने अभी तक 900 करोड़ की कमाई की है. उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही अपना बजट पूरा कर लेगी.

मेकर्स बॉक्स ऑफिस पर निर्भर नहीं

फिल्म निर्माता नमित मल्होत्रा ने फिल्म कलेक्शन पर रिएक्शन देते हुए बोला था. उन्होंने बोला कि वह कमाई के लिए केवल बॉक्स ऑफिस पर निर्भर नहीं है. उनके अनुसार वह फिल्म की कमाई के लिए थीम पार्क और मर्चेंडाइज के लिए जरिए कमाई करने की कोशिश कर सकते हैं. नमित मल्होत्रा ने बताया है कि उन्होंने फिल्म पैसे कमाने के मकसद से नहीं बनाई थी.

रामायण रणबीर कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

रिपोर्ट्स के अनुसार रामायण रणबीर कपूर के करियर की दूसरी सबसे हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन गई है. संजू ने 541 करोड़, ब्रह्मास्त्र फिल्म 430 करोड़ की कमाई की थी. एनिमल फिल्म ने 910 करोड़ का बिजनेस किया था.  रणबीर कपूर कि फिल्म रामायण ने अब तक 923 करोड़ का बिजनेस किया है. रामायण फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ की कमाई कर सकती है. विदेशों में भी फिल्म रामायण को काफी पसंद किया जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More