)
बिग बॉस 20 शो में इन दिनों माही विज काफी चर्चा में बनी हुई है. घर के सभी कंटेस्टेंट्स उनके खिलाफ हो चुके हैं. दरअसल माही ने लव को होम ब्रेकर बोला था. इस वजह से घरवालों उनके खिलाफ हो चुके हैं. एक टास्क के दौरान घरवालों ने माही को टास्क में उन्हें हराने के लिए काफी कड़वी बात बोली थी. इतना ही उनकी बेटी तारा को लेकर भी कमेंट किया. तारा का नाम आने प उनके पति जय भानुशाली ने अपना रिएक्शन दिया है.
जय ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तारा और तीन बच्चों की फोटो शेयर की है. इस फोटो जय ने लिखा है कि बिग बॉस में इतना कुछ देखने के बाद मैंने एक पिता होने का फैसला लिया है. मैं अपने बच्चों को बिग बॉस नहीं देखने देने वाला हूं. मैंने डिसाइड किया था कि मैं कभी भी किसी के गेम के बारे में बात नहीं करूंगा. मैं अपना ओपीनियन नहीं दूंगा. बस मैं माी को सपोर्ट करूंगा जब भी जरूरत ना हो.
जय ने लिखा केवल एक टास्क के लिए यंग को मेरे बच्चों के बारे में बोल रहा था. मेरे बच्चे उनकी मां को लेकर शर्म फील करेंगे. कनिका ने बोला कि वह माही के बच्चों से नहीं मिलेगी और लव गिल की मां मेरी बेटी को लेकर यह बोलकर रही हैं कि माही को कैसा लगेगा जब उनकी बेटी को लेकर ये बोला जाए तो.
जय ने अपने पोस्ट में लिखा- तारा 7 साल की बच्ची है वह कोई बिग बॉस कंटेस्टेंट नहीं है. किसी को नीचा दिखाने के लिए बच्चों का इस्तेमाल करना गलत है. हमारे बच्चों को इन सब में क्यों घसीटा जा रहा है. बिग बॉस एक गेम है. आप माही के गेम से नाखुश या डिसअग्री हो सकते हैं. आप माही को लेकर सवाल करो. उसके फैसले को चैलेंज करो, लेकिन उसके बच्चों को इन सब में लेकर मत आओ. ना ही उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कमेंट करो.
जय ने पोस्ट के आखिर में लिखा- पिता होने के नाते मैं नहीं चाहूंगा कि मेरे बच्चे किसी ट्रॉमा में रहे. तारा का नाम यूज किया जाता है माही को नीचा दिखाने में. यह एक गेम है. इस गेम से दूसरों का मनोरंजन होता है, लेकिन हमारे लिए बहुत ही पर्सनल है. मैं बच्चों की शांत कि लिए उन्हें बिग बॉस नहीं दिखाउंगा. गुड बाय बिग बॉस 20