App

कोकीन कांड में बुरी तरह फंसा क्रिकेटर, जांच रिपोर्ट ने खोली पोल, लग गया एक महीने का बैन

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर क्रिस लिन को कोकीन टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद एक महीने का बैन झेलना पड़ा है. इंग्लैंड क्रिकेट रेगुलेटर ने बैन की पुष्टि की है.

कोकीन कांड में बुरी तरह फंसा क्रिकेटर, जांच रिपोर्ट ने खोली पोल, लग गया एक महीने का बैन
Image Credit: Chris Lynn

इंग्लैंड में टी20 ब्लास्ट फाइनल्स डे के दौरान कोकीन के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद क्रिस लिन को एक महीने के बैन का सामना करना पड़ा है. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर क्रिस लिन ने कोकीन के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद एक महीने का बैन पूरा कर लिया है. इंग्लैंड के क्रिकेट रेगुलेटर ने शुक्रवार को बताया कि इस बल्लेबाज ने नशीले पदार्थों के सेवन से जुड़े एक रिहैबिलिटेशन प्रोगाम को भी पूरा किया है.

बिग बैश लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिस लिन, इंग्लैंड में टी20 ब्लास्ट फाइनल्स डे के दौरान 18 जुलाई को हुए एक रूटीन एंटी-डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे. उस समय 36 वर्षीय लिन नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेल रहे थे. हालांकि, रेगुलेटरी बॉडी ने इस अनुशासनात्मक कार्रवाई के नतीजे को शुक्रवार को ही सार्वजनिक किया.

कोकीन की जांच में खुल गई पोल

इंग्लैंड के क्रिकेट रेगुलेटर ने कहा, 'क्रिकेट रेगुलेटर ने नॉर्थम्पटनशायर स्टीलबैक्स के पूर्व क्रिकेटर क्रिस लिन पर एक महीने का बैन लगाया था. बैन की यह अवधि अब पूरी हो चुकी है.' क्रिस लिन के सैंपल में बेंजोयलएक्गोनिन की कम मात्रा पाई गई, जो कोकीन का एक मेटाबोलाइट है. इसके बाद उन्होंने एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन को स्वीकार कर लिया.

क्रिस लिन पर लग गया एक महीने का बैन

क्रिकेट रेगुलेटर की रिपोर्ट में कहा गया, 'क्रिकेटर का यूरिन सैंपल विश्लेषण के लिए फ्रांस की WADA-मान्यता प्राप्त लैब में भेजा गया था, जिसमें कोकीन के मेटाबोलाइट 'बेंजोयलएक्गोनिन' के लिए 'एडवर्स एनालिटिकल फाइंडिंग्स' (AAF) यानी पॉजिटिव परिणाम सामने आए.'

इसमें आगे कहा गया, '2026 की WADA प्रतिबंधित लिस्ट के सेक्शन S.6A के तहत कोकीन को एक उत्तेजक पदार्थ के रूप में लिस्टेड किया गया है. यह एक 'नॉन-स्पेसिफाइड सब्सटेंस' है, जिस पर केवल कॉम्पिटीशन के दौरान बैन होता है. इसके अलावा, 2026 की WADA प्रतिबंधित लिस्ट में कोकीन को विशेष रूप से दुरुपयोग किए जाने वाले पदार्थ के रूप में भी पहचाना गया है.'

क्रिस लिन के बिग बैश लीग में खेलने की उम्मीद

रिहैबिलिटेशन प्रोगाम पूरा करने के बाद, क्रिस लिन के शुरुआती तीन महीने के निलंबन को घटाकर एक महीने कर दिया गया. रेगुलेटर ने यह माना कि इस पदार्थ का इस्तेमाल कॉम्पिटीशन के बाहर किया गया था और इसका खेल प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं था. अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान, क्रिस लिन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 18 T20I और 4 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दाएं हाथ के बल्लेबाज के अगले महीने शुरू होने वाले बिग बैश लीग सीजन के लिए 'मेलबर्न रेनेगेड्स' के साथ जुड़ने की उम्मीद थी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो