App

ऋषभ पंत की चोट बनी टीम इंडिया का सिरदर्द, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे? बुमराह-जडेजा पर आया बड़ा अपडेट

ऋषभ पंत साइड स्ट्रेन की चोट के कारण इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रह सकते हैं. 19 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में भी उनके खेलने पर संशय है.

ऋषभ पंत की चोट बनी टीम इंडिया का सिरदर्द, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे? बुमराह-जडेजा पर आया बड़ा अपडेट
Image Credit: Rishabh Pant

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है. विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत साइड स्ट्रेन से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं. इसके चलते वह लिंकन में शनिवार से शुरू होने वाले भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर हो गए हैं. ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, ऋषभ पंत इस समय बेंगलुरु स्थित 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' (CoE) में रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं.

भारत 'ए' के ​​इस मैच से ऋषभ पंत के बाहर रहने के बाद अब 19 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में उनके खेलने पर भी सवालिया निशान लग गया है. ऋषभ पंत फिलहाल बेंगलुरु के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' (CoE) में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं.

ऋषभ पंत की चोट बनी टीम इंडिया का सिरदर्द

इस बीच भारत के टेस्ट स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पिनर रवींद्र जडेजा टेस्ट सीरीज की अपनी तैयारियों के तहत भारत 'ए' का तीसरा मैच खेल सकते हैं. वहीं, ऋषभ पंत की जगह लेने के लिए T20I उप-कप्तान तिलक वर्मा लिंकन में भारत 'ए' टीम से जुड़ गए हैं.

ध्रुव जुरेल भारत 'ए' टीम की कप्तानी जारी रखेंगे. इस टीम में सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी भी शामिल हैं, जो बुधवार तक भारत की ODI टीम का हिस्सा थे. अगर ऋषभ पंत टेस्ट सीरीज शुरू होने तक ठीक नहीं हो पाते हैं, तो विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी जुरेल संभाल सकते हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे?

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के भी भारत 'ए' के ​​इस मैच में खेलने की उम्मीद है. हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण तीन सप्ताह तक रिहैबिलिटेशन से गुजरने के बाद, वह अब अपनी मैच फिटनेस वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि उन्हें सभी फॉर्मेट में खेलने की मंजूरी मिल गई है, लेकिन उन्हें ODI टीम में शामिल नहीं किया गया, क्योंकि टीम प्रबंधन उन्हें टेस्ट मैचों के लिए पूरी तरह फिट रखना चाहता है.

क्रिकइन्फो के अनुसार, ऑकलैंड में सीरीज का पहला मैच न खेलने वाले मोहम्मद सिराज, शनिवार के मैच से पहले वेलिंगटन में भारत की ODI टीम से जुड़ गए हैं. क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में न्यूजीलैंड 'ए' के ​​खिलाफ खेले गए दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के बाद सिराज को आराम दिया गया था. उस मैच में उन्होंने अपनी एकमात्र गेंदबाजी पारी में 35 ओवर फेंके थे और 118 रन देकर चार विकेट लिए थे.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो