App

रिकी पोंटिंग की बादशाहत खत्म करेंगे विराट! न्यूजीलैंड के खिलाफ बस 1 रन की दरकार, टूट जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में इतिहास रच सकते हैं. रिकी पोंटिंग के 1971 रनों के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके विराट कोहली को नंबर-1 बनने के लिए सिर्फ 1 रन चाहिए.

रिकी पोंटिंग की बादशाहत खत्म करेंगे विराट! न्यूजीलैंड के खिलाफ बस 1 रन की दरकार, टूट जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
Image Credit: Virat Kohli And Ricky Ponting

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (7 नवंबर) को भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे से वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे इंटरनेशनल मैच 5 विकेट से (DLS) जीतकर पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली थी. अब भारत का मकसद दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ इस ODI सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाना है. विराट कोहली बस एक और रन बनाते ही वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

रिकी पोंटिंग की बादशाहत खत्म करेंगे विराट!

विराट कोहली अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के साथ बराबरी पर हैं. विराट कोहली और रिकी पोंटिंग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1971 रन बनाए हैं. हालांकि, दूसरे ODI मैच में विराट कोहली के पास रिकी पोंटिंग से आगे निकलने का मौका है. जैसे ही विराट कोहली एक और रन बनाएंगे, यह वर्ल्ड रिकॉर्ड पूरी तरह से उनके नाम हो जाएगा. इस भारतीय स्टार बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 37 ODI मैचों में 57.97 की शानदार औसत से 1971 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली को 1 रन की दरकार

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 1750 रनों के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं और उनके बाद श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा का नाम आता है, जिन्होंने 1568 रन बनाए हैं. सनथ जयसूर्या 1519 रनों के साथ टॉप 5 में शामिल हैं. इन पांच खिलाड़ियों में विराट कोहली इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अभी भी ODI क्रिकेट खेल रहे हैं, जबकि बाकी चार खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

1. विराट कोहली - 1971 रन

2. रिकी पोंटिंग - 1971 रन

3. सचिन तेंदुलकर - 1750 रन

4. कुमार संगकारा - 1568 रन

5. सनथ जयसूर्या - 1519 रन

विराट कोहली और रिकी पोंटिंग के वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के रिकॉर्ड्स की तुलना करें तो भारत का यह दिग्गज बल्लेबाज पूर्व कंगारू कप्तान से बहुत आगे है. विराट कोहली ने 318 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 58.84 की औसत के साथ 15183 रन बनाए हैं. विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 55 शतक और 80 अर्धशतक ठोके हैं. रिकी पोंटिंग की बात करें तो उन्होंने 375 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 42.03 की औसत के साथ 13704 रन बनाए हैं. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में रिकी पोंटिंग ने 30 शतक और 82 अर्धशतक ठोके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More