App

अफवाह फैलाने वालों के मुंह पर ताला! दिवाली पार्टी में अभिषेक ने ऐश्वर्या को करीब खींचकर दिए ऐसे रोमांटिक पोज; लोग बोले- काला टीका लगा दो...

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने हाथ में हाथ डालकर एंट्री ली. दोनों का रोमांटिक अंदाज देखकर फैंस खुशी से झूम उठे. जानिए ऐश-अभिषेक के इस वायरल मोमेंट और उनकी लव स्टोरी के बारे में.

अफवाह फैलाने वालों के मुंह पर ताला! दिवाली पार्टी में अभिषेक ने ऐश्वर्या को करीब खींचकर दिए ऐसे रोमांटिक पोज; लोग बोले- काला टीका लगा दो...
Image Credit: दिवाली की रात ऐश्वर्या-अभिषेक की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम (Instagram/instantbollywood, pallav_paliwal)

बॉलीवुड में दिवाली का जश्न हमेशा से ही धमाकेदार होता है. जब बड़े-बड़े सितारे अपने बेहतरीन लुक में किसी पार्टी में पहुंचते हैं, तो पैपराजी और फैंस की नजरें बस उन्हीं पर टिक जाती हैं. मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने मुंबई में एक बेहद शानदार दिवाली पार्टी रखी.

इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स अपने परिवार के साथ शामिल हुए. अक्षय कुमार से लेकर माधुरी दीक्षित तक सबने अपनी मौजूदगी से रात को हसीन बना दिया. लेकिन इस पूरी पार्टी की सारी लाइमलाइट एक ही जोड़ी ले गई और वो जोड़ी थी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की.

हाथों में हाथ डाले जब रेड कार्पेट पर पहुंचे ऐश-अभिषेक

मनीष मल्होत्रा के घर रखी गई इस ग्रैंड दिवाली पार्टी में जैसे ही ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की गाड़ी रुकी, सबका ध्यान उन्हीं की तरफ चला गया. दोनों कार से बाहर निकले और एक-दूसरे का हाथ कसकर थामे हुए एंट्री ली. अभिषेक ने पार्टी में मौजूद बाकी मेहमानों को ग्रीट करते वक्त भी ऐश्वर्या का हाथ नहीं छोड़ा.

 

सोर्स- इंस्टैंट बॉलीवुड

ऐश्वर्या ने इस मौके पर एक बेहद ब्राइट और खूबसूरत रेड कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें बॉर्डर पर हैवी गोल्डन वर्क था. उन्होंने अपने लुक को ट्रेडिशनल गोल्ड ज्वेलरी और सॉफ्ट वेवी हेयर्स के साथ कंप्लीट किया था. वहीं अभिषेक बच्चन ब्लैक कलर की शेरवानी स्टाइल जैकेट और मैचिंग ट्राउजर में बेहद हैंडसम लग रहे थे.

सोलो फोटो से किया इनकार

जब यह कपल कैमरे के सामने पोज देने आया तो रेड कार्पेट पर पैपराजी का क्रेज देखने लायक था. फोटोग्राफर्स ने उनसे अकेले-अकेले यानी सोलो पोज देने की रिक्वेस्ट की, लेकिन दोनों ने बहुत ही प्यार से मना कर दिया. पोज देते वक्त अभिषेक बच्चन ने बेहद प्यार से ऐश्वर्या को अपने थोड़ा और करीब खींच लिया. पूरे टाइम दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते रहे और बातें करते नजर आए. कैमरों के सामने उनकी केमिस्ट्री इतनी शानदार थी कि ऐसा लग रहा था जैसे वो दोनों सिर्फ एक-दूसरे में ही खोए हुए हैं. उनकी इन अनसीन तस्वीरों और वीडियो ने आते ही इंटरनेट पर सनसनी फैला दी.

 

सोर्स- मीनाक्षी श्रीवास्तव

सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन और प्यार

ऐश्वर्या और अभिषेक को इतने लंबे समय बाद इस तरह खुश और रोमांटिक अंदाज में देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए. सोशल मीडिया पर वीडियो आते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई. एक फैन ने लिखा कि ये दोनों साथ में कितने खुश लग रहे हैं. वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि इन्हें देखकर 2008 वाली वाइब्स वापस आ गई हैं.

 

सोर्स- देसी बॉलीवुड

एक और फैन ने इमोशनल होते हुए लिखा कि ये दोनों एक-दूसरे को ऐसे देख रहे हैं जैसे कोई खोया हुआ प्यार दोबारा मिल गया हो, ये इतना क्यूट है कि मेरी आंखों में आंसू आ गए. पिछले काफी समय से आ रही अलग होने की अफवाहों के बीच इस लुक ने फैंस को बहुत राहत दी.

दोस्ती से शुरू होकर शादी तक का खूबसूरत सफर

अभिषेक और ऐश्वर्या की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों की पहली मुलाकात साल 1999-2000 के आसपास एक फोटोशूट के दौरान हुई थी. इसके बाद उन्होंने फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' में साथ काम किया और अच्छे दोस्त बन गए. वक्त बीतने के साथ-साथ 'उमराव जान', 'गुरु' और 'धूम 2' जैसी फिल्मों की शूटिंग के दौरान उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई.

साल 2007 में अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया, जिसके बाद रोका हुआ और 20 अप्रैल 2007 को बच्चन परिवार के घर पर दोनों की शादी हो गई. साल 2011 में उनके घर बेटी आराध्या का जन्म हुआ. बीच-बीच में तलाक की खबरें आती रहती हैं, लेकिन यह कपल हमेशा साथ आकर ऐसी अफवाहों पर विराम लगा देता है.

वर्कफ्रंट पर क्या कर रहे हैं ऐश्वर्या और अभिषेक

ऐश्वर्या राय को आखिरी बार साल 2023 में आई निर्देशक मणि रत्नम की सुपरहिट फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2' में देखा गया था. इसके बाद से फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं अभिषेक बच्चन अपनी आने वाली मच-अवेटेड फिल्म 'किंग' की तैयारी में व्यस्त हैं.

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस बड़ी फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और सुहाना खान लीड रोल में नजर आएंगे. इनके अलावा फिल्म में राघव जुयाल, अरशद वारसी और जयदीप अहलावत जैसे सितारे भी अहम रोल निभा रहे हैं. यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More