SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Analysis: सूर्य को प्रमाण की जरूरत नहीं... वर्ल्ड कप में विराट कोहली क्यों होंगे भारत की सबसे बड़ी ताकत? दबंग रिकॉर्ड्स दे रहे महानता की गवाही

विराट कोहली अपने आखिरी वर्ल्ड कप को ट्रॉफी जीतने के साथ और भी यादगार बना सकते हैं. विराट कोहली टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत हैं. भारतीय फैंस को भी विराट कोहली से 2027 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 05, 2026, 11:27 AM IST | Updated: Oct 05, 2026, 01:05 PM IST
Image Credit: Virat Kohli
Join

ICC 2027 वनडे वर्ल्ड कप विराट कोहली के इंटरनेशनल करियर का आखिरी पड़ाव होगा. साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेले जाने वाले इस मेगा ग्लोबल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 21 नवंबर 2027 को खेला जाएगा. विराट कोहली पहले ही साफ कर चुके हैं कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ‘किंग कोहली’ अपने आखिरी वर्ल्ड कप को ट्रॉफी के साथ यादगार बना पाएंगे या नहीं? ICC वनडे वर्ल्ड कप 2 अक्टूबर 2027 को शुरू होगा और फाइनल मैच 21 नवंबर को आयोजित होगा. आइए एक नजर डालते हैं कि आखिर क्यों विराट कोहली 2027 ODI वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे बड़े एक्स फैक्टर बन सकते हैं.

1. वर्ल्ड कप में विराट क्यों होंगे भारत की सबसे बड़ी ताकत?

विराट कोहली पिछले 18 साल से भारतीय वनडे टीम की रीढ़ हैं. 2027 वनडे वर्ल्ड कप में विराट कोहली से ऐतिहासिक प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है. विराट कोहली ने अभी तक वनडे वर्ल्ड कप के 4 एडिशन खेले हैं और 37 मैचों में 59.83 की शानदार औसत और 88.20 के स्ट्राइक रेट के साथ 1795 रन बनाए हैं. विराट कोहली ने भारत के लिए अपना पहला वर्ल्ड कप अपने देश में आयोजित हुए 2011 के एडिशन में खेला था. 2011 वनडे वर्ल्ड कप में युवा विराट कोहली ने 35.25 की औसत और 82.21 के स्ट्राइक रेट के साथ 282 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था. 

ये भी पढ़ें - अगरकर युग खत्म, अब ओझा की बारी! न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान इसी हफ्ते, टेस्ट टीम में इस गेंदबाज की वापसी तय!

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हुए 2015 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने 8 मैचों में 50.83 की औसत और 81.55 के स्ट्राइक रेट से 305 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक शामिल था. 2019 ODI वर्ल्ड कप में भारत के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने और भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 9 मैचों में 55.37 की औसत से 443 रन बनाए थे. विराट कोहली ने इस दौरान 5 अर्धशतक ठोके थे. 2023 ODI वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए एक वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा रन जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया. 2023 ODI वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने 11 मैचों में 95.62 की औसत के साथ 765 रन बनाए थे. विराट कोहली ने इस एडिशन में 3 शतक और 6 अर्धशतक ठोके थे.

2. सचिन और विराट के वर्ल्ड कप रिकॉर्ड्स का कम्पेरिजन

सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए अभी तक वनडे वर्ल्ड कप के 6 एडिशन खेले हैं. यह किसी क्रिकेटर का संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप एडिशन में हिस्सा लेना का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है. सचिन तेंदुलकर ने 1992, 1996, 1999, 2003, 2007, 2011 के वर्ल्ड कप एडिशन में हिस्सा लिया था. सचिन तेंदुलकर ने 6 वर्ल्ड कप एडिशन में कुल 45 मैच खेले और 56.95 की औसत के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा 2278 रन बनाए. सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड कप इतिहास में 6 शतक और 15 अर्धशतक ठोके हैं. विराट कोहली ने अभी तक भारत के लिए 2011, 2015, 2019 और 2023 में कुल मिलाकर 4 वर्ल्ड कप एडिशन में हिस्सा लिया है. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने वर्ल्ड कप के 37 मैचों में 59.83 की औसत से 1795 रन बनाए हैं. विराट कोहली ने अभी तक वर्ल्ड कप इतिहास में 5 शतक और 12 अर्धशतक जमाए हैं. विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर 2011 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा थे.

3. क्या अपने आखिरी वर्ल्ड कप को यादगार बना पाएंगे विराट?

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने कन्फर्म किया है कि यह इवेंट उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा. भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं. पहले नंबर पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है. सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए अपना आखिरी वर्ल्ड कप 15 साल पहले खेला था. सचिन तेंदुलकर के आखिरी वर्ल्ड कप (2011) में टीम इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बनी थी. अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर के आखिरी पड़ाव पर भारतीय टीम 2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीत जाए. 2027 ODI वर्ल्ड कप में विराट कोहली टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत बन सकते हैं और वह भारत को वर्ल्ड चैम्पियन बनाने में बड़ा रोल निभा सकते हैं.

ये भी पढ़ें - IND vs WI 1st T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस दिन होगा T20I सीरीज का आगाज, जानिए कब-कहां और कैसे देखें Live Streaming

4. वनडे में विराट कोहली के रिकॉर्ड्स

विराट कोहली का वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में रिकॉर्ड बहुत जबरदस्त है. भारत के इस महान बल्लेबाज ने पिछले 18 साल में टीम इंडिया के लिए 317 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं. विराट कोहली ने इस दौरान 305 पारियों में 58.78 की औसत के साथ 15109 रन बनाए हैं. विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा वर्ल्ड रिकॉर्ड 55 शतक लगाए हैं. इस फॉर्मेट में उनकी बेस्ट पारी 183 रन है, जो उन्होंने 14 साल पहले पाकिस्तान के खिलाफ 2012 एशिया कप के दौरान खेली थी. विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 1402 चौके और 181 छक्के लगाए हैं. विराट कोहली ने फील्डिंग के दौरान वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक कुल 170 कैच पकड़े हैं. विराट कोहली जरूरत पड़ने पर मीडियम पेस गेंदबाजी भी करते हैं. विराट कोहली ने ODI में अभी तक 5 विकेट चटकाए हैं. ODI में विराट कोहली का बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 13 रन देकर 1 विकेट हासिल करना रहा है. इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली के नाम 86 शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है.

5. विराट कोहली का हालिया बयान क्या था?

विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज से पहले बड़ा बयान दिया था. विराट कोहली ने कहा था, 'मैं हमेशा से ऐसा खिलाड़ी रहा हूं जो हर मैच में टीम को जीत दिलाना चाहता है, और यह सोच कभी नहीं बदलेगी. मेरा स्वभाव ही ऐसा है. इसलिए, 2027 वर्ल्ड कप में मेरा लक्ष्य टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना है. अगर मैं 60 से 70% मैच जिता सकूं तो यह शानदार होगा. मेरा सपना है कि 2027 वर्ल्ड कप फाइनल में मैच जिताने वाली पारी खेलूं, जैसे कि लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दिलाना. यह सबसे यादगार पल होगा. अगर ऐसा होता है तो बहुत बढ़िया. अगर ऐसा नहीं भी होता है और हम वर्ल्ड कप जीत जाते हैं, तो भी मैं खुश रहूंगा.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES