App

नीरू ढांडा के नाम डबल गोल्ड: शूटिंग में कायनान चेनाई के साथ रचा इतिहास, जापान में जीते 3 मेडल

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटर नीरू ढांडा और कायनान चेनाई ने मिक्स ट्रैप टीम स्पर्धा में नया गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता. वहीं तीरंदाजी में महिला कंपाउंड टीम ने गोल्ड अपने नाम किया और मुक्केबाजी में प्रिया घांघास ने ब्रॉन्ज हासिल किया.

नीरू ढांडा के नाम डबल गोल्ड: शूटिंग में कायनान चेनाई के साथ रचा इतिहास, जापान में जीते 3 मेडल
Image Credit: नीरू ढांडा और कायनान चेनाई गोल्ड मेडल के साथ बीच में.

भारत के लिए जापान के आइची नागोया से एशियन गेम्स में एक और बड़ी खुशखबरी आई है. बुधवार (30 सितंबर) को तीरंदाजों द्वारा 2 गोल्ड मेडल जीते जाने के बाद शूटिंग में भी स्वर्णिम सफलता मिली. शूटर नीरू ढांडा ने कायनान चेनाई के साथ मिलकर मिक्स ट्रैप टीम इवेंट में नया गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड हासिल किया. महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में ऐतिहासिक गोल्ड जीतने वाली नीरू ने कायनान के साथ मिलकर 34 का स्कोर बनाया और कतर द्वारा इस साल की शुरुआत में बनाए गए 30 के एशियन गेम्स रिकॉर्ड को तोड़ दिया. इस स्पर्धा में कतर (32) ने सिल्वर और चीन (23) ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. ट्रैप मिक्स टीम स्पर्धा में यह भारत का पहला गोल्ड है.

एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजी दल के लिए यह 15वां पदक था, जिसने अब तक तीन गोल्ड, आठ सिल्वर  और चार ब्रॉन्ज अपने नाम किए हैं. नीरू ने मंगलवार को भी महिला व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड जीता था. इसके अलावा वह महिला टीम इवेंट में सिल्वर भी हासिल कर चुकी हैं.

 

 

बारिश के बीच नीरू ढांडा ने कैसे रचा इतिहास?

नीरू ने बारिश के बीच धैर्य बनाए रखते हुए आठ निशानेबाजों के फाइनल में 26 के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया. चीन की सन यूनोंग और कुवैत की हजार अब्दुलमलिक 21-21 अंकों के साथ बराबरी पर रहीं, जबकि कतर की रे बासिल 16 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं. नीरू का यह ऐतिहासिक गोल्ड भारतीय निशानेबाजी के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ. वह ट्रैप शूटिंग में व्यक्तिगत एशियन गेम्स गोल्ड जीतने वाली देश की पहली महिला बनीं.  उन्होंने क्वालीफिकेशन में अपने डेब्यू मैच में 30 में से केवल दो निशाने चूककर 28 का स्कोर बनाया और नया एशियाई रिकॉर्ड भी कायम किया.

महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में भारत को कितने मेडल मिले?

इससे पहले मंगलवार को नीरू ने आशिमा अहलावत और मनीषा कीर के साथ मिलकर महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल भी जीता था. भारतीय टीम 328 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि गोल्ड मेडल विजेता चीन ने 346 अंक हासिल किए और कुवैत ने 325 अंकों के साथ ब्रॉन्ज जीता. नीरू टीम स्पर्धा में 125 में से 118 अंक बनाकर भारत की सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी रहीं.

तीरंदाजी में भारत ने रचा इतिहास

तीरंदाजी के मैदान पर भी भारत को बड़ी सफलता मिली.ज्योति वेन्नम, चिकिता तन्निपार्थी और प्रथिका प्रदीप की भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने चीन को 238-234 से हराकर गोल्ड जीता. इससे पहले सेमीफाइनल में इस तिकड़ी ने दक्षिण कोरिया को 234-233 से हराया था. इसके अलावा चिकिता और साहिल जाधव की जोड़ी ने रोमांचक सेमीफाइनल में थाईलैंड को 156-155 से हराकर कंपाउंड मिक्स टीम के फाइनल में प्रवेश किया. इस खिताबी जीत के साथ ही चिकिता और साहिल ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली.

रैंकदेशगोल्डसिल्वरब्रॉन्जकुल
1
चीन


 

148


 

64


 

53


 

265


 

2
जापान


 

45


 

74


 

71


 

190


 

3
दक्षिण कोरिया


 

24


 

28


 

47


 

99


 

4
उज्बेकिस्तान


 

14


 

17


 

17


 

48


 

5
थाईलैंड


 

12


 

10


 

12


 

34


 

6
बहरीन


 

11


 

5


 

4


 

20


 

7
ईरान


 

10


 

16


 

12


 

38


 

8
भारत


 

9


 

21


 

27


 

57


 

9
कजाखस्तान


 

9


 

14


 

30


 

53


 

10
उत्तर कोरिया


 

7


 

5


 

7


 

19
Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rohit Raj

Rohit Raj

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More