App

एशियन गेम्स में श्राप का अंत: शूटिंग में भारत को मिला पहला एकल गोल्ड, नीरू ढांडा ने साधा स्वर्णिम निशाना

भारत को जापान में चल रहे एशियाई खेलों में पांचवां गोल्ड मेडल मिला है. शूटिंग में नीरू ढांडा ने पहला स्थान हासिल किया है. देश के अब इन खेलों में कुल 47 मेडल हो गए हैं.

एशियन गेम्स में श्राप का अंत: शूटिंग में भारत को मिला पहला एकल गोल्ड, नीरू ढांडा ने साधा स्वर्णिम निशाना
Image Credit: नीरू ढांडा ने गोल्ड मेडल जीता.

जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियाई खेलों में आखिरकार भारत के ऊपर शूटिंग में लगे श्राप का अंत हो गया है. मंगलवार (29 सितंबर) को देश को इस खेल में पहला एकल (इंडिविजुअल) गोल्ड मेडल मिला. शूटर नीरू ढांडा ने शॉटगन रेंज पर बारिश के मौसम में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्णिम निशाना साधा. देश को इस बार एशियाई खेलों में पांचवां गोल्ड मिल गया है. अब भारत के खाते में 5 गोल्ड के अलावा 21 सिल्वर और 21 ही ब्रॉन्ज दर्ज हो गए हैं.

आइची-नागोया में 11वें दिन की शुरुआत ट्रैप शूटिंग में मिले-जुले नतीजों के साथ हुई. महिला टीम ने नीरू के शानदार प्रदर्शन के साथ सिल्वर मेडल जीता. वहीं शपथ भारद्वाज के एकल फाइनल के लिए सफलतापूर्वक क्वालीफाई करने के बावजूद पुरुष टीम पोडियम से चूक गए.

 

 

नीरू ने रचा इतिहास

नीरू ढांडा ने इतिहास रच दिया है. वह एशियन गेम्स में एकल ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय (पुरुष या महिला) बन गई हैं. ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप एकल फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और एशियन रिकॉर्ड 28 का स्कोर बनाकर गेम्स में गोल्ड मेडल जीता. यह भारतीय शूटिंग के लिए एक अहम पल है क्योंकि ढांडा एशियन गेम्स में एकल ट्रैप गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं.

शूटिंग में खत्म हुआ इंतजार

यह एशियन गेम्स के मौजूदा एडिशन में भारत का पहला एकल गोल्ड मेडल भी है. मनु भाकर जैसी सुपरस्टार शूटर इस बार एकल में कोई गोल्ड नहीं जीत पाई. यहां तक कि उन्हें तो किसी भी इवेंट में मेडल नहीं मिला. उनके अलावा भी किसी भी शूटर को एकल में गोल्ड नहीं मिला. ऐसा लग रहा था जापान में गोल्ड नहीं जीतने का शर्मनाक क्रम ऐसे ही चलता रहेगा, लेकिन नीरू ने उस श्राप को समाप्त कर दिया.

 

 

टीम इवेंट में जीता था सिल्वर

नीरू ने मंगलवार की शुरुआत मेडल से की थी. उन्हें टीम इवेंट में सिल्वर मिला था. नीरू ने मनीषा कीर और आशिमा अहलावत के साथ मिलकर दूसरा स्थान हासिल किया था. बता दें कि नीरू ने एशियन गेम्स में डेब्यू किया है. भारतीय तिकड़ी ने 328 के कुल स्कोर के साथ चीन (346) के बाद दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि कुवैत ने ब्रॉन्ज (325) हासिल किया.

रैंकदेशगोल्डसिल्वरब्रॉन्जकुल
1
चीन
135


 

55


 

46


 

236


 

2
जापान


 

42


 

68


 

63


 

173


 

3
दक्षिण कोरिया


 

22


 

26


 

44


 

92


 

4
उज्बेकिस्तान


 

13


 

17


 

13


 

43


 

5
थाईलैंड


 

10


 

8


 

12


 

30


 

6
कजाखस्तान


 

9


 

13


 

25


 

47


 

7
बहरीन


 

9


 

3


 

3


 

15


 

8
ईरान


 

8


 

15


 

11


 

34


 

9
उत्तर कोरिया


 

7


 

5


 

5


 

17


 

10
मलेशिया
6


 

4


 

9


 

19


 

11
भारत


 

5


 

21


 

21


 

47


 

12
हांगकांग
5


 

12


 

18


 

35
Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rohit Raj

Rohit Raj

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More