App

TGT-PGT भर्ती में नए नियमों पर बवाल: प्रयागराज में सड़क पर उतरे हजारों अभ्यर्थी, शिक्षा निदेशालय घेरा

शासन की ओर से जारी नई शिक्षक भर्ती को लेकर हजारों की संख्या में अभ्यर्थी सड़क पर उतर आए हैं. अभ्यर्थी पुरानी नियमावली के तहत भर्ती कराने की मांग पर अड़े हैं.

TGT-PGT भर्ती में नए नियमों पर बवाल: प्रयागराज में सड़क पर उतरे हजारों अभ्यर्थी, शिक्षा निदेशालय घेरा
Image Credit: जी संवाददाता

प्रयागराज में शिक्षा निदेशालय के बाहर टीजीटी पीजीटी के अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. शिक्षा निदेशालय के गेट के बाहर सड़क पर सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी धरने पर बैठ गए हैं. अभ्यर्थियों का कहना है कि शिक्षा निदेशालय की तरफ से उन्हें आश्वासन दिया गया था कि पुरानी नियमावली के तहत टीजीटी पीजीटी के अभ्यर्थियों को भर्ती का एक मौका मिलेगा, लेकिन शिक्षा निदेशालय ने अपनी बातों से मुकर गया.

नई शिक्षक भर्ती को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू  

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी आशुतोष पांडेय ने बताया कि नए सिरे से जो विज्ञापन जारी हुआ है, उसमें पुरानी नियमावली का कोई भी जिक्र नहीं किया गया है. वहीं, शासन स्तर पर आश्वस्त किया गया था कि उन्हें पुरानी नियमावली के तहत भर्ती के लिए एक और अवसर दिया जाएगा, लेकिन निदेशालय और सरकार अपनी बातों से मुकर गया है. हजारों की संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा से बाहर हो जाएंगे.


शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर बैठे  

ऐसे में एक बार फिर से अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. यहां पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मी भी तैनात हैं. गेट पर तीन लेयर की बैरिकेडिंग की गई है. अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को शिक्षा निदेशालय पूरा नहीं करता है, तब तक उनका धरना यहां पर जारी रहेगा. उन्होंने अभ्यर्थियों के साथ अन्याय करने का भी आरोप लगाया है.

17 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू  

बीते दिनों ही उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया था. इन भर्तियों के जरिए कुल 20,382 पदों पर चयन किया जाएगा.  इसमें टीजीटी के 17,735 पद भरे जाएंगे. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. शिक्षा निदेशालय यह भर्ती नई नियमावली के तहत कराने जा रही है. वहीं, अभ्यर्थी पुरानी नियमावली से भर्ती कराने की मांग की है.

क्यों कर रहे विरोध?  

दरअसल, नई नियमावली में अभ्यर्थियों को यूपी TET या CTET पास करना अनिवार्य कर दिया गया है. साथ ही ग्रेजुएशन में 50 फीसदी या पोस्ट ग्रेजुएशन में 45 फीसदी अर्हता रखी गई है. साथ ही सब्जेक्ट कांबिनेशन भी तय किया गया है. इन शर्तों में लाखों अभ्यर्थी भर्ती से बाहर हो जाएंगे. वहीं, पुरानी नियमावली में टीजीटी भर्ती के लिए TET और CTET अनिवार्य नहीं था. 

(प्रयागराज से मोहम्मद गुफरान की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More