App

अक्षय कुमार से मनीष मल्होत्रा तक... बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों पर रहेगी नजर, जानें कहां सजेगी सितारों की महफिल

बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स हर साल दिवाली पार्टी होस्ट करते हैं. एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद फिल्म इंडस्ट्री की दिवाली पार्टी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. आइए जानते हैं किस स्टार के घर कब होगी दिवाली पार्टी.

अक्षय कुमार से मनीष मल्होत्रा तक... बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों पर रहेगी नजर, जानें कहां सजेगी सितारों की महफिल
Image Credit: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों का जानें पूरा शेड्यूल(इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड सेलिब्रेटी हर त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं, लेकिन दिवाली को लेकर इंडस्ट्री में अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. बॉलीवुड स्टार्स के घर में दिवाली पार्टी शरू हो जाती है. अक्षय कुमार से लेकर मनीष मल्होत्रा जैसे बड़े स्टार्स की दिवाली पार्टी पर सबकी नजरें होती है. टाइगर श्रॉफ के ऊपर हुए हमले के बाद से ही बॉलीवुड स्टार्स की दिवाली पार्टी में एंट्री और सुरक्षा को लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है.

दिवाली से पहले फिल्म स्टार्स, फैशन डिजाइनर, फिल्म मेकर्स अपने घर पर दिवाली पार्टी होस्ट करते हैं. दिवाली पार्टी में स्टार्स एथनिक आउटफिट में नजर आते हैं. बॉलीवुड इंडस्ट्री में दिवाली पार्टी शुरू हो चुकी है.  आइए जानते हैं इस साल बॉलीवुड की दिवाली पार्टियां कब और कहां होगी.

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप की दिवाली पार्टी

इस साल दिवाली पार्टी की शुरुआत आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप ने की है. 23 अक्टूबर को कपल के मुंबई वाले घर में दिवाली पार्टी रखी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स शामिल हुए. आयुष्मान और ताहिरा की पार्टी में सारा अली खान, ट्विंकल खन्न, मनीष मल्होत्रा जैसे बड़े स्टार्स शामिल हुए.

कब होगी दिवाली पार्टी?

HT की रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड स्टार्स के घर दिवाली की पार्टी इस दिन होगी.

आनंद पंडित की दिवाली पार्टी

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 30 अक्टूबर को निर्माता आनंद पंडित की दिवाली पार्टी हो सकती है. इस दिवाली पार्टी में बड़े स्टार्श शामिल हो सकते हैं.

रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी

2 नवंबर को निर्माता रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी होगी. इस पार्टी में सलमान खान शामिल होते हैं. क्या इस बार सलमान खान पार्टी में शामिल होंगे. टाइगर श्रॉफ के ऊपर हुए हमले के बाद से दिवाली पार्टी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की दिवाली पार्टी

3 नवंबर को अक्षय और ट्विंकल खन्ना के घर पर दिवाली पार्टी की जाएगी. सुपरस्टार की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स शामिल होंगे.

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी अक्सर चर्चा में रहती है. मनीष की पार्टी में बी टाउन के बड़े स्टार्स शामिल होते हैं. मनीष के घर पर रेखा से लेकर जाह्नवी कपूर जैसे स्टार्स शामिल होते हैं. मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहती है.

एकता कपूर की दिवाली पार्टी

एकता कपूर की दिवाली पार्टी भी काफी चर्चा में रहती हैं. एकता कपूर की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड स्टार्स से लेकर टीवी स्टार्स शामिल होते हैं. एकता कपूर की दिवाली पार्टी 7 नवंबर को होगी.

कृति सेनन दिवाली पार्टी

कृति सेनन भी अपने घर पर दिवाली पार्टी होस्ट करेंगी. एक्ट्रेस की दिवाली पार्टी की तारीख के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More