)
दिसंबर महीने में कन्या राशि से बुध ग्रह तीसरे भाव में जा रहे हैं. वहीं 11 दिसंबर को राहु 5वें और केतु 11वें भाव में जाएंगे. शनि 11 दिसंबर से मार्गी हो जाएंगे और गुरु आपकी राशि से 12वें घर में वक्री हो जाएंगे. सूर्य 16 दिसंबर को धनु राशि में चले जाएंगे. ये सारे ग्रह गोचर मोटे तौर पर जो संकेत दे रहे हैं, वह कन्या राशि के लिए पॉजीटिव हैं. लिहाजा इसका आपको पूरा फायदा उठाना चाहिए. जानिए जीवन के विभिन्न पहलुओं पर ये ग्रह क्या असर डालेंगे, पढ़ें कन्या राशिफल दिसंबर 2026.
कन्या करियर राशिफल दिसंबर 2026: इस महीने आपके अच्छे लोगों से संपर्क बनेंगे. जो आपको वर्तमान में भी लाभ देंगे और भविष्य में भी. जो लोग क्रिएटिव फील्ड में हैं, जैसे - लेखन, कला, साहित्य, सिनेमा, टेलीविजन, ज्योतिष आदि क्षेत्रों से जुड़े हैं, उनकी अपने क्षेत्रों में पकड़ मजबूत होगी. आप शानदार काम करेंगे और लोग आपकी तारीफ करेंगे. आपको लाभ होगा. अगर आप इस समय में लंबी प्लानिंग करें तो मैं समझता हूं उसमें आपको बहुत लाभ होगा. क्योंकि यह समय खुद को स्थापित करने के लिए बहुत अच्छा है.
जो लोग बिजनेस में किसी नई पार्टनरशिप में जाना चाहते हैं, वो इस दिशा में कदम उठा सकते हैं, आपको इससे फायदा होगा. नौकरी या कारोबार के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो इस दिशा में प्रयास करें, सफलता जरूर मिलेगी. वहीं जिन लोगों का कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है और उसका फैसला आने वाला है, तो यह फैसला आपके पक्ष में रहेगा. आपकी साख बढ़ेगी. नए मित्र बनेंगे.
कन्या एजुकेशन राशिफल दिसंबर 2026: जो स्टूडेंट्स एजुकेशन के लिए विदेश जाना चाहते हैं या आगे की पढ़ाई के लिए किसी बड़े कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, आप इस समय कोशिश जरूर करें.
कन्या मनी राशिफल दिसंबर 2026: यदि आप प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना रहे हैं तो मैं समझता हूं उसके लिए भी यह महीना अच्छा है. आपको कहीं से पैसे भी मिल सकते हैं. जो लोग पुरानी प्रॉपर्टी बेचकर नई लेना चाहते हैं और इस विषय पर लंबे समय से प्लान कर रहे हैं तो अभी आपको अच्छी डील मिल सकती है.
कन्या ट्रैवल राशिफल दिसंबर 2026: इस महीने जो यात्राएं होंगी यह आपका पथ प्रदर्शन करेंगी. सफलता पाने का नया रास्ता मिलेगा. इसमें यात्राओं से बहुत लाभ होगा.
कन्या लव रिलेशनशिप राशिफल दिसंबर 2026: प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता देखने को मिलेगी. कई लोगों का कोई नया प्रेम प्रसंग भी शुरू हो सकता है.
कन्या फैमिली राशिफल दिसंबर 2026: आपके घर में नई चीजें आएंगी, नई प्रॉपर्टी ले सकते हैं, इससे घर में एक सुखद माहौल रहेगा. परिवार में कोई शुभ कार्य जैसे विवाह या शिशु जन्म वो भी हो सकता है. तो यह एक अच्छा समय है. बच्चों की ओर से भी काफी शांति रहेगा. उनका प्रदर्शन अपने क्षेत्र में काफी अच्छा रहेगा.
कुल मिला कर इस समय ग्रह-स्थितियां आपके पक्ष में है. इसका आप जितना लाभ उठाएंगे उतना आपको लाभ मिलेगा और अच्छे समय का लाभ उठाना भी चाहिए. यह हमारा आपको सुझाव भी है.
(Disclaimer- यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)