भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /राशिफल
  • /दिसंबर 2026 की लकी राशियां: दिसंबर में राहु-केतु समेत 7 बड़े ग्रह-गोचर, इन राशि वालों की पलट जाएगी काया!

दिसंबर 2026 की लकी राशियां: दिसंबर में राहु-केतु समेत 7 बड़े ग्रह-गोचर, इन राशि वालों की पलट जाएगी काया!

साल 2026 के आखिरी महीने में ग्रहों में इतनी हलचल होने जा रही है कि कई लोगों की जिंदगी पर बड़ा असर हो सकता है. दिसंबर में एक-दो नहीं बल्कि 7 ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं.

Written ByShraddha Jain
Published: Nov 28, 2026, 05:05 IST|Updated: Nov 28, 2026, 05:10 IST
joinshare
दिसंबर 2026 की लकी राशियां: दिसंबर में राहु-केतु समेत 7 बड़े ग्रह-गोचर, इन राशि वालों की पलट जाएगी काया!
Image Credit: दिसंबर 2026 में हो रहे ग्रह-गोचर 5 राशियों के लिए पॉजिटिव साइन दे रहे हैं, वहीं 3 राशि वालों को संभलकर रहने की जरूरत है. (Photo:AI)
joinshare

साल 2026 जाते-जाते आपकी जिंदगी में बड़े बदलाव करके जा सकता है, इसकी वजह है इसके आखिरी महीने दिसंबर में होने जा रहे ग्रह गोचर. दरअसल, दिसंबर में 7 ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. इसमें 2 ग्रह राहु-केतु ऐसे हैं, जो डेढ़ साल में राशि बदलते हैं. इसके अलावा बुध, सूर्य भी गोचर करेंगे. साथ ही शनि और गुरु ग्रह भी अपनी चाल बदलेंगे. ग्रहों की स्थिति में इन भारी-भरकम बदलावों का सीधा असर सभी राशि वालों की जिंदगी पर होगा.  

दिसंबर 2026 के ग्रह-गोचर और उनकी तारीख

द्रिक पंचांग के अनुसार, दिसंबर 2026 में 5 ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं, वहीं शनि और गुरु की चाल में बदलाव हो रहा है.  

बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश : 2 दिसंबर 2026 की शाम 05:30 बजे 
केतु का कर्क राशि में गोचर : 5 दिसंबर 2026 की शाम 07:28 बजे 
राहु का मकर राशि में गोचर: 5 दिसंबर 2026 की शाम 07:28 बजे
मीन राशि में शनि मार्गी : 11 दिसंबर 2026 की सुबह 5 बजे
सिंह राशि में गुरु वक्री : 13 दिसंबर 2026 की सुबह 06:25 बजे
सूर्य का धनु राशि में गोचर : 16 दिसंबर 2026 की सुबह 10:29 बजे 
बुध का धनु राशि में गोचर : 22 दिसंबर 2026 सुबह 07:42 बजे 

इन 4 राशियों को लाभ

ज्‍योतिषाचार्य दिलीप गुप्‍ता कहते हैं कि वैसे तो हर ग्रह के गोचर का अलग-अलग प्रभाव राशियों पर होता है लेकिन मोटे तौर पर देखें तो दिसंबर के सारे ग्रह-गोचर मिलकर जो संकेत दे रहे हैं, उसके अनुसार यह महीना 5 राशियों के लिए काफी अच्‍छा हो सकता है.

मेष राशि:  मेष राशि वालों की नौकरी और व्यापार के लिए समय सकारात्मक है. नए सोर्स से पैसा मिल सकता है. साथ ही रिश्‍ते भी बेहतर होंगे. कुछ लोगों के करियर में बड़े बदलाव आ सकते हैं.

सिंह राशि: महीने की शुरुआत अच्‍छी नजर आ रही है. ग्रहों की चाल करियर में लाभ और मान-सम्मान के संकेत दे रही है. कुछ लोगों को नए मौके मिल सकते हैं.

(यह भी पढ़ें: 2027 के 'राजा' होंगे चंद्रमा, इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए होगा 'गोल्डन ईयर', मिलेगा प्रॉपर्टी-पैसा) 

तुला राशि: तुला राशि के लिए समय शुभ बना हुआ है, आपके जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, कामकाज अच्‍छा चलेगा. रुके हुए काम तेजी से बनेंगे. जिससे आप राहत महसूस करेंगे. सेहत में सुधार आएगा.

मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए दिसंबर पिछले कई महीनों की तुलना में अनुकूल रह सकता है. आपको कहीं से पैसा मिल सकता है. करियर में बेहतरी आएगी.

धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए यह समय कई पॉजिटिव रिज्‍ल्‍ट दे सकता है. अचानक धन लाभ हो सकता है. भाग्‍य का साथ मिलेगा. घर में सगाई-शादी, पूजा अनुष्‍ठान जैसा कोई आयोजन हो सकता है.

ये राशि वाले रहें सतर्क

वहीं दिसंबर में कर्क, कन्‍या और कुंभ राशि वालों को कुछ सतर्कता बरतने की जरूरत है. वरना जल्‍दबाजी में लिए गए फैसले गलत साबित हो सकते हैं. खर्च और कमाई में तालमेल की कमी रहने से कुछ लोगों को कर्ज लेने की नौबत आ सकती है. काम का दबाव तनाव दे सकता है. वहीं बाकी राशियों के लिए दिसंबर महीना मिलाजुला रह सकता है. 

(Disclaimer- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rashifal

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
यूपी में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, सुबह-सुबह कोहरा करेगा परेशान, इटावा-कानपुर में 8.4°C पहुंचा पारा

यूपी में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, सुबह-सुबह कोहरा करेगा परेशान, इटावा-कानपुर में 8.4°C पहुंचा पारा

2

सैनिक स्कूल में नौकरी का मौका, कौन कर सकता है आवेदन और कितनी मिलेगी सैलरी?

3

बॉक्स ऑफिस पर गूंजा जय श्रीराम का नारा: 23वें दिन Ramayana ने 1000 करोड़ के क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री; दुनियाभर में बज रहा डंका

4

दिसंबर 2026 की लकी राशियां: दिसंबर में राहु-केतु समेत 7 बड़े ग्रह-गोचर, इन राशि वालों की पलट जाएगी काया!

5

आज का पंचांग : पंचमी तिथि पर बना पुष्‍य योग का संयोग, सुबह साढ़े 9 बजे से शुरू होगा राहुकाल, देखें 28 नवंबर का पंचांग

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.