App

आज का पंचांग : पंचमी तिथि पर बना पुष्‍य योग का संयोग, सुबह साढ़े 9 बजे से शुरू होगा राहुकाल, देखें 28 नवंबर का पंचांग

Today Panchang: आज मार्गशीर्ष पंचमी तिथि है, जबकि कल तृतीया तिथि थी, इस कारण चतुर्थी तिथि का क्षय हो गया है. सुबह से शुक्‍ल योग रहेगा. 28 नवंबर के पंचांग में देखें तिथि, नक्षत्र, शुभ-अशुभ योग.

आज का पंचांग : पंचमी तिथि पर बना पुष्‍य योग का संयोग, सुबह साढ़े 9 बजे से शुरू होगा राहुकाल, देखें 28 नवंबर का पंचांग
Image Credit: 28 नवंबर 2026, शनिवार का दैनिक पंचांग. (Photo: Zee News)

Aaj Ka Panchang 28 November 2026: बीते 2 दिनों में तिथियों को लेकर रोचक स्थिति बनी हुई है. कल मार्गशीर्ष तृतीया थी और आज पंचमी तिथि है. बीच में चतुर्थी तिथि का क्षय हो गया. लिहाजा तृतीया के दिन ही गणेश चतुर्थी व्रत रखा गया. मशहूर ज्‍योतिषाचार्य पंडित अजय भाम्‍बी कहते हैं कि जब कोई तिथि सूर्योदय के समय के बाद शुरू हो अगले सूर्योदय से पहले खत्म हो जाए तो वह तिथि घट जाती है. वहीं जब तिथि सूर्योदय से पहले शुरू हो और अगले दिन सूर्योदय के बाद खत्म हो, चाहे वह 2 मिनट के बाद ही खत्म हो रही हो तो उस तिथि को वृद्धि माना जाता है. इसलिए 9 दिन की नवरात्र कभी 8 दिन की तो कभी 10 दिन की हो जाती है. आज पंचमी तिथि पर क्‍या शुभ-अशुभ योग, काल, नक्षत्र राहुकाल रहेगा, देखें 28 नवंबर का पंचांग.

28 नवंबर 2026 का पंचांग

आज की तिथि - 28 नवंबर की सुबह 06:40 बजे से मार्गशीर्ष पंचमी तिथि प्रारंभ होगी और पूरे दिन रहेगी.

आज का वार - शनिवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - नहीं.

आज के ग्रह गोचर - सुबह 07:21 बजे चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे.

आज का नक्षत्र - दोपहर 12:50 बजे तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा और उसके बाद पुष्‍य नक्षत्र प्रारंभ होगा.

आज के योग - रात 08:17 बजे तक शुक्‍ल योग रहेगा और उसके बाद ब्रह्म योग प्रारंभ होगा.

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - सुबह 06:53 बजे 
सूर्यास्त - शाम 05:36 बजे
चन्द्रोदय - रात 09:41 बजे 
चन्द्रास्त - 29 नवंबर की सुबह 11:22 बजे 
(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:17 बजे से 06:05 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:53 बजे से दोपहर 12:36 बजे तक
अमृत काल - सुबह 10:39 बजे से दोपहर 12:06 बजे तक, सुबह 05:04 बजे से 06:32 बजे तक

आज के अशुभ काल

राहुकाल - सुबह 09:34 बजे से 10:54 बजे तक
यम गण्ड - दोपहर 01:35 बजे से 02:55 बजे तक
कुलिक - सुबह 06:53 बजे से 08:13 बजे तक
दुर्मुहूर्त - सुबह 08:19 बजे से 09:01 बजे तक
वर्ज्यम् - रात 08:13 बजे से 09:42 बजे तक

करण

कौलव - सुबह 06:40 बजे से शाम 05:15 बजे तक
तैतिल - शाम 05:15 बजे से 29 नवंबर की सुबह 03:57 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More