)
दैनिक राशिफल 28 नवंबर 2026 : आज शुक्र और गुरु एक-दूसरे से 60 डिग्री पर रहकर लाभ दृष्टि योग बना रहे हैं. वहीं सूर्य और चंद्रमा वैधृति योग बना रहे हैं. इस बीच सुबह 07:21 बजे चंद्रमा स्वराशि कर्क में प्रवेश कर जाएंगे और अगले करीब ढाई दिन तक कर्क में रहेंगे. यह समय वृष राशि वालों के लिए निवेश के लिहाज से बहुत अच्छा है. वहीं सिंह और वृश्चिक राशि वालों को एहतियात बरतने की जरूरत है. पढ़ें 28 नवंबर 2026 का दैनिक राशिफल.
आपकी लगन और मेहनत आपको फायदा देगी तथा परिवार में भी मान-सम्मान बढ़ेगा. किसी की भी बात पर आंख मूंदकर भरोसा करने की बजाय अपने निर्णय को ही प्राथमिकता पर रखें. कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेगी. परंतु लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें. पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य का कुछ अभाव रहेगा. बदन दर्द व जोड़ों में दर्द की समस्या परेशान करेगी.
उपाय- जरूरतमंद लोगों के लिए चाय-बिस्कुट आदि की व्यवस्था करें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 2
कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे है, तो तुरंत अमल कर दीजिए. फायदा होगा. भाइयों के साथ वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहें. व्यवसाय में कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है. पति-पत्नी के बीच कुछ वैचारिक मतभेद उठेंगे. मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से कंधों में दर्द रहेगा.
उपाय- जल का सम्मान करें और व्यर्थ बहने से बचाएं.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 3
किसी पारिवारिक समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी और आप अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे. बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है. व्यवसायिक कार्यप्रणाली बेहतर होगी. मशीनरी आदि से संबंधित व्यवसाय सफल रहेंगे. पति-पत्नी के संबंधों में नजदीकियां रहेंगी. स्किन से संबंधित कोई दिक्कत आने पर तुरंत इलाज लें.
उपाय- अपने इष्ट का स्मरण करें और मंदिर में कुछ दान भी अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक-5
अपनी योजनाओं को अमल में लाने का अनुकूल समय है. किसी खास व्यक्ति की वजह से आपकी शाम बहुत ही सुहावनी रहेगी. बहुत अधिक जिम्मेदारियां रहेंगी और उन्हें निभाना चुनौतीपूर्ण होगा. व्यवसायिक कार्य प्रणाली में सुधार आएगा. भरोसेमंद पार्टियों से उचित आर्डर मिल सकते हैं. प्रेम संबंधों में किसी वजह से भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं. ज्यादा चिंता करने और तनाव लेने से सिर दर्द और पेट खराब होने जैसी समस्या बढ़ेगी.
उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान का ध्यान करें और प्रसाद बांटे.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 2
किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए सहायक रहेगी. कोई भी कागजी कार्यवाही करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य कर लें. पेमेंट संबंधी कोई मामला उलझ सकता है, इसलिए किसी प्रोफेशनल व्यक्ति से सलाह लें. पति-पत्नी के बीच सहयोगात्मक संबंध रहेंगे. ज्यादा प्रदूषण और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें.
उपाय- नवग्रह मंत्र का यथा सामर्थ्य जाप करें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 8
रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय खुद के लिए भी निकालें. इससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे. पर्सनल लाइफ से संबंधित किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से परहेज करें. मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों द्वारा अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति होगी. पति-पत्नी के बीच आपसी प्यार और सामंजस्य बना रहेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. परंतु वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से लापरवाह ना रहें.
उपाय- जीव-जंतुओं के लिए भोजन की व्यवस्था करें.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 5
परिवार से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलेगा. किसी यात्रा का भी प्लान बनेगा. गैर कानूनी तथा रिस्क प्रवृत्ति जैसे कार्यों में रुचि ना लें. बैठे-बिठाए मुसीबत में पड़ सकते हैं. व्यवसाय के कार्यों में कार्यभार अधिक रहने की वजह से दिक्कतें आएंगी. प्रेम संबंधों के मामले में लकी रहेंगे. व्यायाम, मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.
उपाय- हनुमान जी का ध्यान करें और संभव हो तो हनुमान चालीसा के पाठ भी करें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 6
अपनी कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने हेतु जो योजनाएं बनाई हैं, उन पर अमल करने का उचित समय है. इस समय ससुराल पक्ष के साथ कोई परेशानी हो सकती है. व्यवसाय में आप अपनी सूझबूझ और समझदारी से किसी समस्या का हल पाने में सक्षम रहेंगे. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा. आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वास्थ्य और ऊर्जावान महसूस करेंगे.
उपाय- पीपल के वृक्ष के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
भाग्यशाली रंग- जामुनी
भाग्यशाली अंक- 4
आत्म सम्मान आपकी पहली प्राथमिकता रहेगी. प्रभावशाली व्यक्तियों का भी आपको सहयोग मिलेगा. अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचे, तथा फिजूल की दिखावे बाजी से भी परहेज करें. जिस नए काम को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, यह आपके लिए लाभदायक साबित होगी. जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग तथा भावनात्मक संबल मिलेगा. लापरवाही की वजह से स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या दोबारा उठ सकती हैं.
उपाय- संध्या समय शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाकर आएं.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 1
भाग्य आपका साथ देगा. महत्वपूर्ण राजनीतिक तथा सामाजिक संपर्क भी बनेंगे. किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखें. मशीनरी और मोटर पार्ट्स जैसे संबंधित व्यवसाय में बेहतरीन आर्डर मिलेंगे. पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें. किसी भी तरह का जोखिम लेना आप को खतरे में डाल सकता है.
उपाय- जरूरतमंद को कंबल देना आपके लिए शुभ रहेगा.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 4
मीडिया और संपर्क सूत्रों द्वारा कोई ऐसी जानकारी मिलेगी कि आपके काम आसान हो जाएंगे. यह समय पिछली कुछ कमियों से सीख कर आगे बढ़ने का है. वरिष्ठ लोगों की सलाह तथा मार्गदर्शन पर अमल करें. प्रॉपर्टी के व्यवसाय में अच्छी डील होने के संभावना है. शेयर्स व रिस्क प्रवृत्ति वाले कामों से बचें. परिवार में अनुशासन रखना जरूरी है. किसी प्रकार की इंफेक्शन की समस्या होने पर लापरवाही ना बरतें. उचित इलाज लें.
उपाय- बच्चों को फल, मिठाई, टाफी आदि बांटे.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 9
आपका कर्म और पुरुषार्थ आपको हर काम में सफलता और उपलब्धि देगा. बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें. बात-बात पर डांटना-फटकारना उचित नहीं है. कार्यस्थल पर कुछ ना कुछ समस्याएं आएंगी. परंतु सहयोगियों की मदद से व्यवस्था उचित बनी रहेगी. विवाहेतर प्रेम संबंध बदनामी का कारण बन सकते हैं. तनाव व मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें.
उपाय- रास्ते में कोई भी सफाई कर्मचारी मिले तो उसे कुछ दान अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 7
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)