भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /राशिफल
  • /वृश्चिक दिसंबर 2026 मासिक राशिफल: राहु लाएंगे जीवन में बड़ा बदलाव, धन का दान करने से होगा लाभ

वृश्चिक दिसंबर 2026 मासिक राशिफल: राहु लाएंगे जीवन में बड़ा बदलाव, धन का दान करने से होगा लाभ

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिसंबर महीना जिंदगी में बड़े बदलाव ला सकता है. आपके करियर, आर्थिक स्थिति, सेहत, रिश्‍तों आदि सभी के लिए महीना कैसा रहेगा, पढ़ें वृश्चिक राशिफल दिसंबर 2026.

Written ByDr. Ajay Bhambi Edited ByShraddha Jain
Published: Nov 28, 2026, 15:18 IST|Updated: Nov 28, 2026, 15:25 IST
joinshare
वृश्चिक दिसंबर 2026 मासिक राशिफल: राहु लाएंगे जीवन में बड़ा बदलाव, धन का दान करने से होगा लाभ
Image Credit: वृश्चिक राशि का करियर, मनी, लव, फैमिली, ट्रैवल और हेल्‍थ राशिफल दिसंबर 2026. (Photo: Zee News)
joinshare

वृश्चिक यानी कि स्कर्पियो राशि के दिसंबर 2026 में राहु और शनि की स्थिति जीवन में बड़े बदलाव का कारण बन सकती है. 5 दिसंबर को राहु का गोचर हो रहा है जो आपके लिए बहुत अच्‍छा संकेत दे रहे हैं. वहीं शनि आपकी राशि से पांचवें भाव में हैं और 11 दिसंबर में मार्गी हो रहे हैं. यानी कि यह समय आपके जीवन में, सोच में और हो सकता है कि आपकी रुटीन में भी काफी बदलाव लाए.

वृश्चिक करियर राशिफल दिसंबर 2026: यह समय आपको बेहद महत्‍वाकांक्षी बनाएगा, यदि आपने कोई बड़ा प्‍लान किया हुआ है तो उसे लागू करने के लिए यह बहुत अच्‍छा समय है. कोई एग्‍जाम-इंटरव्‍यू देना चाहते हैं, तो जरूर दें. धन संबंधी बड़ी योजना है तो उसे भी अमल में ला सकते हैं. आपके पास नया काम शुरू करने के लिए कोई क्रिएटि‍व आइडिया है तो उसे भी अजमाया जा सकता है. जैसे ही आप कोशिश करना शुरू करेंगे आपको सहयोग भी मिलने लगेगा और बहुत अच्छा माहौल भी मिलेगा. आपका नेटवर्क बढ़ेगा और उन लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए काम के हैं. आपके काम को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे.

नौकरी व्यवसाय में आपके मनमुताबिक स्थितियां देखने को मिलेंगी. अधिकारियों और सहयोगियों के साथ आपका अच्‍छा तालमेल रहेगा. आपकी इज्जत बढ़ेगी. आपको कोई सम्मान भी प्राप्त हो सकता है. अगर आप राजनीति से संबंध रखते हैं या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो फिर आपको कोई विशेष उपलब्धि भी प्राप्त हो सकती है.

वृश्चिक मनी राशिफल दिसंबर 2026: आय की दृष्टि से समय अच्छा है. जमीन जायदाद की खरीद-फरोख से लाभ हो सकता है. ध्‍यान रखें कि इस महीने पैसे कमाने के साथ-साथ दान भी करें. इससे आपको फायदा होगा.

वृश्विक लव राशिफल दिसंबर 2026: अगर आप विवाह के योग्य हैं और शादी करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको लाइफ पार्टनर जल्‍द मिलने की संभावना है. वहीं कुछ लोगों का इस समय प्रेम प्रसंग भी शुरू हो सकता है. यह लव अफेयर आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा और हो सकता है भविष्‍य में आप उनके साथ शादी के बंधन में भी बंध जाएं.

(यह भी पढ़ें: दिसंबर में राहु-केतु समेत 7 बड़े ग्रह-गोचर, इन राशि वालों की पलट जाएगी काया!) 

वृश्चिक फैमिली राशिफल दिसंबर 2026: बच्चों का प्रदर्शन जो है अपने अपने क्षेत्र में बहुत अच्छा रहेगा और वह अपना कार्य अच्‍छे से करेंगे, चाहे वह पढ़ाई का हो या नौकरी-व्‍यापार का. उनका अच्‍छा प्रदर्शन देखकर आप राहत महसूस करेंगे.

वृश्चिक ट्रैवल राशिफल दिसंबर 2026: यह समय यात्राओं का समय भी है. परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर या टूरिस्‍ट प्‍लेस की यात्रा का माहौल भी बन रहा है. आप अपनी समस्याओं को भूलकर परिवार के साथ मजा करेंगे. साथ ही आपकी कोई इच्‍छा भी पूरी हो सकती है.

वृश्चिक हेल्‍थ राशिफल दिसंबर 2026: इस महीने आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. जिसके कारण आप अपने काम, जिम्‍मेदारियों को समय पर पूरा कर पाएंगे और जीवन का आनंद भी लेंगे.

(यह भी पढ़ें: 2027 के 'राजा' होंगे चंद्रमा, इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए होगा 'गोल्डन ईयर', मिलेगा प्रॉपर्टी-पैसा)

(Disclaimer- यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rashifal

About the Author

    Dr. Ajay Bhambi

    Dr. Ajay Bhambi

    डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    दुबई में चमका पंजाब: मंत्री अमन अरोड़ा ने UAE निवेशकों को सौंपा पंजाब में निवेश का रोडमैप

    दुबई में चमका पंजाब: मंत्री अमन अरोड़ा ने UAE निवेशकों को सौंपा पंजाब में निवेश का रोडमैप

    2

    कोटद्वार में भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 7 लोगों की मौत

    3

    दिल्ली BJP के कोर ग्रुप का ऐलान, हर्ष मल्होत्रा अध्यक्ष तो CM रेखा गुप्ता समेत 12 नेता शामिल

    4

    वृश्चिक दिसंबर 2026 मासिक राशिफल: राहु लाएंगे जीवन में बड़ा बदलाव, धन का दान करने से होगा लाभ

    5

    Explainer: 1971 की जनगणना से तय होंगी सीटें, 2011 से नया बनेगा निर्वाचन क्षेत्र, परिसीमन में राज्यों का प्रतिनिधित्व कैसे बदलेगा?

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.