App

कोटद्वार में भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 7 लोगों की मौत

कोटद्वार में ईको कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. तेज रफ्तार कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में 7 लोगों की जान चली गई.

कोटद्वार में भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 7 लोगों की मौत
Image Credit: जी संवाददाता

पौड़ी के कोटद्वार में भीषण सड़क हादसा हो गया. सवारियों से भरी ईको कार रिखणीखाल ब्लॉक के कलवाड़ी में सड़क से 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 4 लोग घायल हो गए. हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है. सूचना पर जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. हादसे के समय ईको कार में कुल 11 लोग सवार थे.  

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वे हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. पत्रकारिता की पढ़ाई भी प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More