App

दिल्ली BJP कोर टीम का ऐलान, हर्ष मल्होत्रा बने अध्यक्ष; CM रेखा गुप्ता समेत लिस्ट में 12 नेता शामिल

दिल्ली बीजेपी ने प्रदेश कोर ग्रुप की नई लिस्ट जारी की है. इसमें CM रेखा गुप्ता समेत 12 नेता शामिल है. इसके अलावा 3 विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किए गए हैं.

दिल्ली BJP कोर टीम का ऐलान, हर्ष मल्होत्रा बने अध्यक्ष; CM रेखा गुप्ता समेत लिस्ट में 12 नेता शामिल
Image Credit: दिल्ली BJP के कोर ग्रुप का ऐलान

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदेश के कोर ग्रुप की नई सूची जारी कर दी है. BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देशानुसार दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने 28 नवंबर 2026 को इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी की. नई सूची में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत दिल्ली बीजेपी के 12 प्रमुख नेताओं को प्रदेश कोर कमेटी में जगह दी गई है. इसके अलावा तीन नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है.

हर्ष मल्होत्रा होंगे कोर कमेटी के अध्यक्ष
जारी अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा को कोर ग्रुप में शामिल किया गया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी इस कमेटी का हिस्सा होंगी. वहीं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन राणा को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ कमेटी में शामिल किया गया है.
 

खबर अपडेट की जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More