SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

विजयादशमी पर मां दुर्गा की कृपा चाहिए तो पर्व से पहले ही घर में लगाएं ये 5 पौधे, पूरी होगी मनोकामना और बढ़ेगा सुख!

दशहरा 2026 का पर्व इस साल 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस पर्व को लेकर धार्मिक मान्यता है कि दशहरे से पहले अगर घर में कुछ शुभ पौधों को लगाएं तो घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है. आइए जानें ये पौधे कौन-से हैं.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Oct 16, 2026, 07:07 AM IST | Updated: Oct 16, 2026, 07:12 AM IST
Join

सनातन धर्म में दशहरा पर्व यानी विजयादशमी का बड़ा महत्व है. यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक तो है ही इसके साथ ही यह पर्व मां दुर्गा की कृपा पाने का भी है. धार्मिक परंपराओं में इस मौके पर अगर मां दुर्गा की पूजा करें तो मां की कृपा प्राप्त होती है. हालांकि, अगर दशहरे से पहले अगर कुछ पौधों को लगाएं तो इससे घर का वास्तु तो सुधरता ही है इसके साथ ही सभी तरह के दोष खत्म होते हैं. इस साल 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा. आइए यहां जानें कि शुभ पौधों को दशहरा से पहले लगाने और दशहरे के दिन उनकी पूजा करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

दशहरा से पहले घर में कौन-से पौधे लगाएं

तुलसी का पौधा

धार्मिक मान्यता है कि तुलसी पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है ऐसे में अगर दशहरे से पहले यानी नवरात्र के दौरान अगर घर में तुलसी का पौधा लगाएं तो मातारानी अति प्रसन्न होती हैं और पूरे घर पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं. दशहरे में लगाई गई तुलसी की पूजा हर दिन सुबह-शाम दीया जलाएं. पौधे वाली जगह को साफ रखें.

लाल गुड़हल का पौधा

शारदीय नवरात्र के दिनों में दशहरा से एक दिन पहले अगर घर में लाल गुड़हल का पौधा लगाएं तो मातारानी अति प्रसन्न होती है. मां दुर्गा को गुड़हल का फूल अति प्रिय है और जब यह पौधा घर में लगाते हैं तो घर पर मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है और समृद्धि बनी रहती है. दशहरे के दिन मां दुर्गा की पूजा के समय इस पौधे के सामने भी दीया जला सकते हैं.

हरसिंगार का पौधा

धार्मिक मान्यताओं में हरसिंगार के पौधे को पवित्र माना गया है. मान्यता है कि इसमें मातारानी वास करती हैं. इस शारदीय नवरात्र पर दशहरा से पहले अगर घर में हरसिंगार के पौधे को लगाएं तो घर में सुख-समृद्धि आती है. इससे घर का वास्तु भी ठीक हो जाता है. हरसिंगार के पौधे की पूजा करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है.

मोरपंखी का पौधा

शारदीय नवरात्र में विजयादशमी आने से पहले मोरपंखी का पौधा अगर घर में लगाएं तो यह अति शुभ सिद्ध हो सकता है. मोरपंखी का पौधा 'विद्या का पौधा' माना गया है. इसे घर में लगाने से करियर में तरक्की होती है और सभी बाधाओं का अंत होता है. हर ओर सकारात्मकता होती है.

जेड प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में जेड प्लांट होता है उस घर में किसी भी तरह की धन संबंधी परेशानियां नहीं आती हैं. समृद्धि बढ़ती है और भाग्य का पूरा साथ मिलता है. दशहरे से पहले अगर घर के मुख्य द्वार पर अगर जेड प्लांट लगाएं या उत्तर-पूर्व दिशा में इस पौधे को लगाएं तो घर में शांति बनी रहती है मां दुर्गा की कृपा भी प्राप्त होती है.

(डिस्क्लेमर- यह जानकारी पारंपरिक वास्तु एवं ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. बताए गए उपायों के प्रभाव और परिणाम व्यक्ति विशेष की परिस्थितियों, आस्था, स्थान तथा अन्य कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें और किसी भी प्रकार के निश्चित परिणाम या लाभ का दावा न मानें.)

और पढ़ें- Vastu Tips: घर में बांस का पौधा लगाने से पहले इसके प्रभाव को जान लें, क्या हैं वास्तु नियम?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES