)
पितृ पक्ष का समय हिंदू धर्म में पूर्वजों और पूर्वजों के आत्मा की शांति के लिए बहुत पवित्र माना जाता है. इस दौरान लोग अपने पूर्वजों को याद किया करते हैं. साथ ही लोग उनका श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान भी करते हैं.
ऐसा कहा जाता है कि ये काम करने से पूर्वजों और उनकी आत्मा की शांति मिलती है. जिसके बाद वो पूरे परिवार को खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं. अब बात करें कि इस बार पितृ पक्ष कब से शुरू हो रहा है तो वो तारीख 26 सितंबर 2026 है.
पर ऐसा भी कई बार होता है कि पितृ पक्ष के दौरान लोगों को कई तरीके के सपने आने लगते हैं. जिसमें उनके पूर्वज दिखाई देते हैं. अगर स्वप्न शास्त्र की माने तो इसके बीच अगर सपने में पूर्वज आते हैं, तो ये कई तरह के शुभ और अशुभ संकेतों से जुड़ा हो सकता है.
कई बार सपने में आपके पूर्वज खुश या मुस्कुराते हुए दिख जाते हैं. इसका मतलब ये है कि वो खुश हैं और आपके काम से पूरी तरह संतुष्ट हैं. एक तरह से ये एक शुभ संकेत माना जाता है.
आपके पूर्वज आपके परिवार पर अपनी कृपा बनाए हुए हैं. साथ ही उनका आशीर्वाद बना हुआ है. ऐसा कहा जाता है कि ऐसे सपने आने का सीधा मतलब ये होता है कि आने वाले दिनों में आपके अच्छे दिन आएंगे, और आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि बढ़ने वाली है.
अगर आपके सपने में आपके पूर्वज रोते हुए या बहुत सैड दिखाई देते हैं, तो ये आपके लिए परेशानी की बात हो सकती है. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक ऐसे सपनों का मतलब ये होता है कि उनकी कोई इच्छा अधूरी रह गई है.
या हो सकता है कि आपके किसी काम या किसी व्यवहार से नाराज हैं. ऐसे सपने आने पर सर्वपित्री अमावस्या के दिन पितरों के नाम से खाना जरूर निकालना चाहिए. साथ ही किसी जरूरतमंद या गरीब इंसान को दान-पुण्य भी करना चाहिए.
कभी-कभी ऐसा भी होता है कि आपके पूर्वज आपसे सपने में बात भी करते हैं. तो ये कोई अच्छी बात नहीं होती है, कहा जाता है कि ऐसा होने पर ये खास चेतावनी हो सकती है.
स्वप्न शास्त्र की माने तो ये आने वाले समय की किसी घटना या परेशानी से जोड़कर देखा जाता है. ऐसा होने पर आपको अपने काम और फैसलों को लेकर थोड़ा सावधान हो जाना चाहिए, और लोगों को अपने जीवन में हर कदम सोच-समझकर उठाना चाहिए.
कई बार सपने में पूर्वज आपसे खाना या पीने के लिए पानी मांगते हुए दिखाई देते हैं. इस सपने का साफ मतलब होता है कि आपके पितर आपसे श्राद्ध और तर्पण की उम्मीद कर रहे हैं.
वे तृप्त होना चाहते हैं और आपसे पिंडदान की अपेक्षा रखते हैं. जब भी ऐसा सपना आए तो तुरंत ही पितरों के नाम से जल अर्पित करें. इसके साथ ही ब्राह्मणों और गरीबों को श्रद्धापूर्वक भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें.
अगर आपको पितृ पक्ष के दिनों में सपने में अपने पूर्वज दिखाई देते हैं तो घबराने की कोई बात नहीं है. सबसे पहले पूरे विधि-विधान के साथ उनका तर्पण करें और अगर संभव हो तो पिंडदान जरूर करवाएं.
इसके अलावा रोज सुबह खाना बनाते समय पहला हिस्सा कौवे, गाय, कुत्ते और चींटियों के लिए निकालें. ऐसा करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है और परिवार पर आया हर संकट दूर हो जाता है.
(Disclaimer): इस आलेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं, स्वप्न शास्त्र और पौराणिक परंपराओं पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल पाठकों तक पारंपरिक और सांस्कृतिक जानकारी पहुंचाना है.
ये भी पढ़ें: केवल नजर दोष ही नहीं! दुकान के दरवाजे पर नींबू-मिर्च टांगने के पीछे छुपे हैं ये बड़े कारण