SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आपके घर में किस लक्ष्मी की कमी है? कर्ज है तो गजलक्ष्मी नाराज, नौकरी नहीं तो धान्यलक्ष्मी, दिवाली पर करें उपाय

दिवाली आती है और चली जाती है, लेकिन जीवन में पैसे, नौकरी, संतान, सम्‍मान की कमी, जैसी समस्‍याएं जस की तस बनी रहती हैं. इस साल दिवाली पर अपनी समस्‍या के अनुसार, अष्‍टलक्ष्‍मी में से संबंधित लक्ष्‍मी की पूजा करके, उन्‍हें प्रसन्‍न करने की कोशिश करें.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 04, 2026, 07:33 AM IST | Updated: Nov 04, 2026, 07:49 AM IST
Image Credit: अष्‍टलक्ष्‍मी के किस रूप की पूजा करने से क्‍या मिलता है और लक्ष्‍मी जी के उस रूप को प्रसन्‍न करने का उपाय. (Photo:AI)
Join

दिवाली पर सभी धनलक्ष्मी माता की पूजा करते हैं, जो कि लक्ष्‍मी जी के आठ रूपों यानी कि अष्‍टलक्ष्‍मी में से एक हैं और धन देती हैं. धर्म-शास्‍त्रों में अष्‍टलक्ष्‍मी का वर्णन मिलता है और प्रत्‍येक रूप का एक खास महत्‍व है. मां लक्ष्‍मी के ये सभी 8 रूप में से हर एक विभिन्‍न प्रकार के सुख-संपदा का प्रतीक हैं. यानी कि अष्‍टलक्ष्‍मी का वह रुप संबंधित सुख-संपदा देता है. जैसे - धनलक्ष्‍मी (पैसा), गजलक्ष्‍मी (यश, वैभव), संतान लक्ष्‍मी (संतान). 

आज हम अष्‍टलक्ष्‍मी के आठों रूप और उनकी पूजा से होने वाला लाभ जानते हैं. साथ ही यह भी जानेंगे कि किन संकेतों से जानें कि आपके जीवन में किस लक्ष्‍मी की कमी है या कौन-सी लक्ष्‍मी नाराज हैं. ताकि उस लक्ष्‍मी की पूजा करके उसे प्रसन्‍न किया जा सके. ताकि दिवाली पर अष्‍टलक्ष्‍मी की पूजा से आप अपनी जिंदगी की समस्‍याओं से निजात पा सकें.  

समस्‍या और उससे जुड़ी लक्ष्‍मी की पूजा-उपाय  

1. कर्ज

यदि आप पर खूब कर्ज हो गया है और आप लोगों या बैंक आदि का उधार नहीं चुका पा रहे हैं. पैसों के कारण विवाद हो रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपसे गजलक्ष्‍मी नाराज हैं. क्‍योंकि आपको धन के साथ मान-सम्‍मान बनाए रखने की भी जरूरत है. 

उपाय : दिवाली पर कमल पर विराजमान लक्ष्‍मी जी की 2 हाथियों के चित्रों के साथ पूजा करें. साथ ही इस दिन तिजोरी में हाथी का छोटा चांदी का सिक्का रखें.

2. बेरोजगारी, खाने-पीने की कमी 

अगर बेरोजगारी या रोजगार में बार-बार रुकावट के कारण घर में धन और धान्‍य (अनाज, खाने-पीने की चीजें) की कमी हो गई है तो आप इस दिवाली धान्यलक्ष्मी को मनाएं.

उपाय: अन्‍न देने वाली समृद्धि की देवी धान्‍य लक्ष्‍मी का मन में स्‍मरण करते हुए पूजा करें. साथ ही 5 तरह के अनाज (गेहूं, चावल, दाल, चना, जौ) की छोटी पोटली बनाकर रसोई में रखें.

3. बीमारियां

अगर घर में हमेशा आपको या किसी न किसी सदस्‍य को बीमारियां बनी रहती हैं. तो आप से आदिलक्ष्‍मी नाराज हैं. इस लिए व्‍यक्ति शरीर या मानसिक रूप से स्‍वस्‍थ नहीं रह पाता है.

उपाय : आदिलक्ष्मी स्‍वास्‍थ्‍य, लंबी उम्र देने और आध्‍यात्मिक कल्‍याण करने वाली देवी हैं. दिवाली की रात आदिलक्ष्मी को प्रसन्‍न करने के लिए उनका स्‍मरण करते हुए तुलसी के पौधे के पास घी का दीया जलाएं और पूरे परिवार के लिए अच्‍छे स्‍वस्‍थ शरीर व मन की कामना करें.

4. संतान नहीं है या संतान से समस्‍या

जो दंपत्ति नि:संतान हैं या संतान से किसी प्रकार का कष्‍ट है, तो आप संतानलक्ष्‍मी की पूजा करें. ये संतान की रक्षा करने, उसे अच्‍छे संस्‍कार देने वाली लक्ष्‍मी हैं.

उपाय: दिवाली के दिन संतान लक्ष्‍मी का ध्‍यान करें, उनसे अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करें. साथ ही बच्चों के हाथ से लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगवाएं.

5. आत्‍मविश्‍वास में कमी

अगर आपमें कॉन्फिडेंस कम है या किसी कारण से आपकी हिम्मत टूट गई है, आप किसी मामले में जरूरी कदम नहीं उठा पा रहे हैं, तो आप धैर्यलक्ष्मी या वीर लक्ष्मी की पूजा करें.

उपाय: दिवाली के दिन वीर लक्ष्‍मी का स्‍मरण करें, पूजा में लाल फूल अर्पित करें. साथ ही सुबह हनुमान जी की पूजा करें.

(यह भी पढ़ें: धनतेरस पर कर लें किन्‍नर से जुड़ा बस ये एक काम, धरे रह जाएंगे पैसों की तंगी दूर करने के सारे उपाय!) 

6. करियर-पढ़ाई में सफलता न मिलना

नौकरी में प्रमोशन नहीं मिल पा रहा या एग्‍जाम-इंटरव्‍यू में सफलता नहीं मिल रही है तो विद्यालक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने की जरूरत है. वे  ज्ञान और बुद्धि की लक्ष्मी हैं.

उपाय: दिवाली की पूजा में अपने लेपटॉप, किताब-पेन की भी पूजा करें और उन पर केसर का तिलक लगाएं. केसर न हो तो हल्‍दी लगे अक्षत (साबुत चावल) छिड़कें.  

7. कामों में असफलता

अगर आपकी महत्‍वपूर्ण डील होते-होते रुक जा रही हैं, कोर्च-कचहरी के मामले में हार हो रही है, कोई काम सफल नहीं हो रहे हैं तो आपको मां विजयलक्ष्‍मी के आशीर्वाद की जरूरत है.

उपाय: दिवाली की रात शंख बजाकर विजयलक्ष्मी का आह्वान करें. उनका स्‍मरण करें और सफलता देने की प्रार्थना करें.

8. आर्थिक तंगी-घाटा

यदि आपके हाथ में पैसा टिकता नहीं है या बहुत कम आ रहा है, कारोबार में बार-बार घाटा लग रहा है, तंगी से परेशान हैं, तो आपको मां धनलक्ष्‍मी को मनाने की जरूरत है.

उपाय: दिवाली पर अधिकांश लोग धनलक्ष्‍मी की पूजा करते हैं. पूजा में 8 कौड़ियां भी रखो. कौड़ियां के आगे भी एक दीपक जलाओ. पूजा के बाद उन्‍हें तिजोरी, धनस्‍थान या पूजाघर में सम्‍मान से रख लो. धनलक्ष्‍मी का रूप है, कमल पर विराजमान मां लक्ष्‍मी जिन पर 2 हाथी धन वर्षा कर रहे हों.

(यह भी पढ़ें: दिवाली से कुछ घंटे पहले धन देने वाले ग्रह शुक्र की कन्‍या राशि में एंट्री, इन राशियों की होगी बल्‍ले-बल्‍ले!) 

(Disclaimer-यह लेख लोक मान्यताओं और ज्योतिष शास्त्र की सामान्य जानकारी पर आधारित है. Zee News इसकी प‍ुष्टि नहीं करता है. नतीजों को सटीक न मानें और किसी भी उपाय को करने से पहले अपने पंडित या ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें.)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES