App

Dhanteras 2026: धनतेरस पर कर लें किन्‍नर से जुड़ा बस ये एक काम, धरे रह जाएंगे पैसों की तंगी दूर करने के सारे उपाय!

धनतेरस पर्व अब बेहद करीब है और लोग इस विशेष दिन की शॉपिंग लिस्‍ट बनाने के साथ-साथ अमीर बनने के ज्‍योतिषीय उपाय भी खोज रहे हैं. ताकि ये धनतेरस उनकी पैसों की तंगी दूर कर सके. जानिए ऐसा ही एक तगड़ा उपाय.

Dhanteras 2026: धनतेरस पर कर लें किन्‍नर से जुड़ा बस ये एक काम, धरे रह जाएंगे पैसों की तंगी दूर करने के सारे उपाय!
Image Credit: धनतेरस के दिन अमीर बनने के उपायों के बीच किन्‍नर से जुड़ा आसान उपाय आपकी किस्‍मत बदल सकता है. (Photo:AI)

धनतेरस या धन त्रयोदशी के दिन लोग सोना, चांदी, बर्तन, गहने, कपड़े, धनिया के बीज और झाड़ू जैसी कई चीजें खरीदते हैं. जिन्‍हें लेकर मान्‍यता है कि इस दिन खरीदी गईं ये चीजें पूरे साल घर में धन-धान्‍य बढ़ाती हैं. मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती हैं और पैसों की तंगी दूर होती हैं. लेकिन कई बार व्‍यक्ति के पास ये सब खरीदने की भी स्थिति नहीं होती है या उसे बार-बार नुकसान का सामना करना पड़ रहा होता है. ऐसे में धनतेरस के शुभ दिन लोग लाल किताब या ज्‍योतिष में बताए उपाय आजमाते हैं, ताकि उनकी किस्‍मत बदल सके. इस साल 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को धनतेरस है. 

आज हम धनतेरस से जुड़ा एक ऐसा उपाय जानते हैं जिसे लाल किताब और ज्‍योतिष में पैसों की तंगी दूर करने के लिए बहुत प्रभावी माना गया है. ये आसान उपाय किन्‍नरों से जुड़ा है. जो कि आपकी सोई हुई किस्मत को जगा सकता है.

किन्‍नर से मांगे सिक्‍का

धनतेरस के दिन किन्‍नर से एक सिक्‍का मांग लें और उसे अपनी तिजोरी, पर्स या धन स्‍थान पर रख लें. लेकिन इस बात का ध्‍यान रखें कि किन्‍नर आपको वो सिक्‍का अपनी मर्जी और खुशी से दे. इसके लिए उसे कुछ पैसे, हरी चूड़ियां, कपड़े आदि अपनी सामर्थ्‍य अनुसार दान करें. फिर सम्‍मानपूर्वक बात करते हुए उनसे सिक्‍का मांग लें. कई किन्‍नर बिना मांगे भी सिक्‍का दे देते हैं.

सिक्‍के की करें पूजा

इसके बाद सिक्‍के को तिजोरी, पर्स या धन स्‍थान पर रखने से पहले उसकी पूजा करें. धनतेरस की पूजा में उसे माता लक्ष्‍मी और धनकुबेर के चरणों में रखें. फिर पूजा के बाद सिक्‍के को लाल या पीले रेशमी कपड़े में बांधकर तिजोरी, पर्स, लॉकर आदि में रख दें. मान्‍यता है कि इससे धन-समृद्धि बढ़ने लगती है. धन आने की राह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं.  

क्‍यों कारगर है किन्‍नर का सिक्‍का?

किन्‍नर द्वारा दिया गया सिक्‍का बरकत कैसे लाता है, इसके पीछे की वजह खास है. दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में किन्नरों का संबंध बुध ग्रह से माना गया है. बुध ग्रह को धन, व्यापार, बुद्धि का कारक माना गया है. धनतेरस के शुभ दिन किन्‍नर से लिया गया सिक्‍का धन, व्‍यापार बढ़ाता है. व्‍यक्ति को काम में तरक्‍की मिलती है और आर्थिक स्थिति बेहतर होती है. घर में पैसा टिकने लगता है.

(Disclaimer- यह स्टोरी सामान्य धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय परंपराओं पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More