App

खरना आज: पूजा में संतान की खुशहाली के लिए पढ़ें छठी मैया की यह पावन कथा और आरती

Chhath Puja Kharna Katha Aarti: छठ महापर्व का आज दूसरा दिन खरना है. संतान की खुशहाली और समृद्धि के लिए रखे जाने वाले इस व्रत के पूरे फल के लिए पूजा में छठी मैया की यह कथा व आरती पढ़ें.

खरना आज: पूजा में संतान की खुशहाली के लिए पढ़ें छठी मैया की यह पावन कथा और आरती
Image Credit: छठ पूजा के लिए छठी माता की पौराणिक कथा और 2 सबसे प्रचलित आरती. (Photo:AI)

छठ पूजा का दूसरा दिन खरना आज 14 नवंबर 2026 को है. छठ महापर्व सूर्य देव और छठी मैया की पूजा का पर्व है, जिसमें 36 घंटे का लंबा व्रत संतान की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए रखा जाता है. इस बार ऐसा अद्भुत संयोग बना है कि आज 14 नवंबर को देशभर में बाल दिवस मनाया जा रहा है और इसी समय संतान के लिए छठ पर्व मनाया जा रहा है. लोकआस्‍था का यह पर्व छठ के गीत गाते, कठिन नियमों का पालन करते हुए हंसी-खुशी मनाया जाता है. जगह-जगह छठी मैया के गाने गूंज रहे होते हैं.

खरना के दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखते हैं और शाम को मिट्टी के नए चूल्‍हे पर बनी गुड़, अरवा चावल व दूध से खीर बनाते हैं. छठी मैया को खरना के दिन इसी खीर, रोटी और केले आदि का भोग अर्पित करके यही प्रसाद ग्रहण करते हैं. इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत प्रारंभ होता है. शाम को खरना की पूजा में छठी मैया की कथा और आरती जरूर पढ़ें.

छठी मैया की कथा 

पौराणिक कथाओं के अनुसार, प्राचीन काल में स्वयंभू मनु के पुत्र राजा प्रियव्रत और उनकी पत्नी मालिनी रहते थे, जिनकी कोई संतान नहीं थी. दोनों इस दुख से अत्यंत व्याकुल रहते थे. संतान प्राप्ति की इच्छा लेकर राजा प्रियव्रत महर्षि कश्यप के पास गए. महर्षि कश्यप ने उन्हें पुत्रेष्टि यज्ञ करने की सलाह दी और फिर राजा के आग्रह पर स्वयं यह यज्ञ संपन्न कराया. यज्ञ के बाद महारानी मालिनी को आहुति के लिए बनाई गई विशेष खीर खाने को दी गई.

कुछ समय बाद रानी मालिनी ने एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन दुर्भाग्य से वह शिशु मृत पैदा हुआ. इस घटना से राजा और रानी शोक में डूब गए. राजा प्रियव्रत मृत शिशु के शरीर को लेकर श्मशान घाट पहुंचे और पुत्र वियोग में अपने प्राण त्यागने का निश्चय कर लिया. ठीक उसी समय ब्रह्मा की मानस पुत्री देवसेना (षष्ठी देवी) वहां प्रकट हुईं. उन्होंने राजा से कहा, "मैं सृष्टि की मूल प्रवृत्ति के छठे अंश से उत्पन्न हुई हूं, इसलिए मेरा नाम षष्ठी है. तुम मेरी पूजा करो और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करो." इतना कहकर देवी ने उस मृत शिशु को स्पर्श किया, जिससे वह बालक जीवित हो उठा.

प्रसन्न होकर राजा प्रियव्रत अपने राज्य लौटे और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को पूरी श्रद्धा के साथ षष्ठी देवी और सूर्य देव की आराधना की. मान्यता है कि तभी से संतान की रक्षा, दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए छठ पूजा की परंपरा शुरू हुई.

छठी मैया की पूजा में छठी माता की आरती भी गाएं, यहां 2 प्रचलित आरतियां पढ़ें.

छठी मैया की आरती

जय छठी मैया ऊ जे केरवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मंडराए। 
मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए ।।

ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय। 
ऊ जे नारियर जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मंडराए॥

मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए। 
ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय॥

अमरुदवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मंडराए। 
मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए॥

ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय। 
शरीफवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मंडराए॥

मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए। 
ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय॥

ऊ जे सेववा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मंडराए। 
मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए॥

ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय। 
सभे फलवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मंडराए॥

छठी मैया की आरती 

ऊँ जय छठी माता, जय जय छठी माता।
तुम संतन हितकारी, टूटे ना ये नाता॥
ऊँ जय छठी माता...

कार्तिक षष्ठी को मैया, व्रत तेरा आता।
जो जन नित गाता, दुख-दरिद्रता मिटाता॥
ऊँ जय छठी माता...

ऊँ जे केरवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मंडराए।
मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए॥
ऊँ जय छठी माता...

ऊँ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।
ऊँ जे नारियर जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मंडराए॥
ऊँ जय छठी माता...

संध्या को जल में खड़े होकर, अर्घ दिया जाता।
प्रातः अर्घ से छठ व्रत, संपन्न हो जाता॥
ऊँ जय छठी माता...

छठी मैया की आरती जो जन नित गाता।
दुख-दरिद्रता मिटती, संकट टल जाता॥
ऊँ जय छठी माता...

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More