)
श्रवण पंडित/शामली: उत्तर प्रदेश के शामली में भैया दूज पर बहन के घर आए युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है. उनके कब्जे से दो देसी तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.पकड़े गए आरोपी मृतक के जीजा का छोटा भाई वह उसका एक दोस्त है. जबकि पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार पहले ही कर लिया था. पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है. पुलिस आगे की कानूनी कार्यवाही में जुटी है.
मामला आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत का है.जानकारी के मुताबिक, 11 नवंबर के दिन भैया दूज के त्योहार पर मुजफ्फरनगर नई मंडी थाना क्षेत्र के रहने वाले अंकुश पुत्र मदन सिंह अपनी बहन मनीषा के पास कस्बा बनत में आया था. जहां आकाश और अंकुश का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसके बाद आकाश ने अपने दोस्त रविकांत के साथ मिलकर वह अन्य परिजनों के साथ मिलकर उसकी मारपीट की थी. मारपीट में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही जहां मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था. पुलिस ने पहले मृतक के बहनोई अरुण और उसके पिता संजीव को गिरफ्तार किया था. अब आकाश और रविकांत को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने दोनों के पास से दो देसी तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है.